Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

कोण्डागांव पुलिस को मिली एक और सफलता।

भारी मात्रा में नक्सलियों के डम्प सामग्री को सुरक्षा बलों ने किया बरामद।

कोण्डागांव व कांकेर के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर निकली थीं जिला कांकेर व कोण्डागांव की डीआरजी बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम।

विजय साहू/  जिला कोण्डागांव में सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, जगदलपुर (छ०ग०), पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तर बस्तर रेंज, कांकेर कन्हैया लाल ध्रुव (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन एवं वॉय अक्षय कुमार (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के निर्देशन तथा रूपेश कुमार डाण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ऑप्स जिला कोण्डागांव के पर्यवेक्षण में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 18.07.2024 को सूचना प्राप्त हुई कि जिला कांकेर व कोण्डागांव के सीमावर्ती ग्राम उसेली, अड़ेगा, राजपुर, डुवाल, कुदालवाही व आसपास क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति बनी हुई है उक्त सूचना पर दिनांक 18.07.2024 को जिला कोण्डागांव से अनिल विश्वकर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव, भूपतसिंह धनेश्री, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल व लक्ष्मण सिंह पोटाई, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी/बस्तर फाईटर्स के नेतृत्व में जिला बल, डीआरजी, यस्तर फाइटर्स की टीम व जिला कांकेर से डीआरजी की संयुक्त टीम ग्राम उसेली, आरमा राजपुर, डुवाल, कुदालवाही व उसके आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुये थे कि कुदालवाही पहाड़ी पहुंचने से पूर्व ही नक्सलियों को पुलिस की आने की सूचना प्रांत जिससे नक्सली पुलिस को आता देख आनन-फानन में अपना डेरा छोड़ कर भाग गये। बाद पुलिस पार्टी द्वारा कुदालवाही पहाड़ी का घेराबंदी कर सुरक्षा पूर्वक सर्चिग करने पर उनके डेरा से भारी मात्रा में विस्फोटक व दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किया गया है

जिसमे..01 काली बदर्दी 09 पेंट और शर्ट, 02 कॉमचेट वर्दी 03 थान, 15 कटर कील 16 सीरिंज 02 नग, 03 वायरलेस सेट 01 नग, 17 सफेद कपड़ा 18 मच्छरदानी 01 नग 01 नग, 04 रिमोट स्वीच 02 नग, 05 वायर बण्डल , 06 लूंगी, 03 नग स्लीपर, जूता 04 जोड़ी 20 प्लास्टिक ड्रम 05 नग 21,07 सेलो टेप 04 नग, सोल्डर मशीन 02 नग, 08 वेल्को काला व सफेद 02 बण्डल, 22 लोह रॉड 23 लाईटर 05 नग, 09 स्वीच बोर्ड 01 नग, 24 कैल्कुलेटर 01 नग, 10 मेडिसिन, 25 बैटरी 03 नग, 11 नक्सल साहित्य 12 बेल्ड 03 नग, 26 नक्सल पाम्पलेट, 13 कॉमचेड कैप 10 नग 14 रेडियो 01 नग, सामग्री, 27 लाल कपडा 02 नग 28 अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *