Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

संयुक्त टीम द्वारा शहर के दवाई दुकानों में चलाया गया चेकिंग अभियान।

अमृत साहू भाटापारा। भाटापारा शहर पुलिस से आज मिली जानकारी अनुसार सहायक उप निरीक्षक शिवनारायण कुर्रे एवं किशोर ठाकुर ड्रग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में भाटापारा शहर स्थित दवाई दुकानों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संयुक्त टीम द्वारा दवाई दुकानों में उपलब्ध दवाइयां, स्टॉक रजिस्टर आदि का गहन अवलोकन किया गया। साथ ही मेडिकल संचालकों से संदिग्ध एवं प्रतिबंधित दवाइयां की जानकारी लेने वाले संदिग्ध/असमाजिक तत्वों के संबंध में भी पूछताछ किया गया। चेकिंग के दौरान सभी दवाई विक्रेताओं को प्रतिबंधित एवं नशे के रूप में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां, कफ सिरप आदि का विक्रय नहीं करने, बिना डॉक्टरी पर्ची के दवाइयां नहीं बेचने आदि हेतु निर्देशित किया गया है। इस दौरान शहर क्षेत्र अंतर्गत 08 दवाई दुकानों की जांच की गई।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *