Breaking
Fri. Apr 17th, 2026
3 माह पहले टुकड़ों में मिली महिला के लाश की गुत्थी सुलझाने में बालोद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. शादीशुदा महिला के प्रेमी ने आधी रात फोन में बात करते देख किसी और से अवैध संबंध होने के शक में की हत्या.  हत्यारा आशिक गिरफ्तार
जगन्नाथ साहू बालोद/छत्तीसगढ़ के बालोद जिला व थाना क्षेत्र ग्राम अमलीडीह गोंदली जलाशय नहर किनारे 13 मार्च को बोरी में बंद लाश को आवारा कुत्तों के नोचने की जानकारी पुलिस को मिली. मौके पर पहुंची पुलिस जब बोरी को खोलकर देखा तो उसमें कटा हुआ सिर, हाथ और पैर मिला वही शव का धड़ गायब था. जिन्हें आसपास ढूंढने पर कुछ पता नहीं चला. पंचनामा कार्यवाही और फॉरेंसिक जांच के बाद पुलिस डेड बॉडी के अवशेष का अपने साथ ले गए. उसके अगले ही दिन सुबह रोजगार गारंटी काम करने जा रहे मजदूरों ने पूर्व में मिले हाथ पैर वाले स्थान से लगभग 200 मीटर दूर जंगल में एक बोरी से बदबू आने और उस पर मक्खी झूमने की जानकारी पुलिस को दिए. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच बोरी से धड़ बरामद किया और पंचनामा कार्रवाई कर अज्ञात शव की शिनाख्त और आरोपी की तलाश में जुटी।
पुलिस ने तीन माह में शव की शिनाख्त के लिए बालोद जिला के साथ-साथ आसपास जिलों के थानों में गुम महिलाओं की रिपोर्ट जुटा कई सीसीटीवी खंगाले किंतु कोई सुराग नहीं लगा. कुछ दिन पूर्व ही डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र ग्राम बकरीटोला निवासी स्वरूप धुर्वे की पत्नी प्रमिला धुर्वे के कॉफी दिनों से गायब होने की सूचना मिलने पर पुलिस और साइबर सेल के टीम गांव पहुंच शव के पैर में मिले साटी, काला धागा और नाखून पॉलिश की फोटोग्राफ्स गुम महिला की मां को दिखाया.. तो उन्होंने अपनी बेटी की होने की बात कही।
अधीक्षक बालोद एस आर भगत ने बताया की शव की शिनाख्ती के बाद जब हमारी टीम हत्या के आरोपी की तलाश में जुटी. तो पता चला रोजी मजदूरी के लिए पति के केशकाल जाने के बाद प्रमिला का डारागांव निवासी दीपक साहू से अवैध संबंध है. जिन्हें  हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर पूरे मामले का खुलासा हो गया. शव मिलने के 1 दिन पहले 12 मार्च को आरोपी ने प्रमिला को अपने घर ले जा उनके साथ अवैध संबंध बनाएं. फिर उन्हें उनके घर छोड़ वापस जा रहा था की दोबारा फोन कर महिला को घर से बाहर निकलने बोल अपने साथ घर ले गया. जहां दोनों शराब पी और सो गए आधी रात जब आरोपी का नींद खुला तो प्रमिला किसी और से फोन में बात कर रही. आधी रात किससे बात कर रही हो कहकर पूछने पर दोनों का विवाद हुआ. जहां आरोपी ने किसी और से संबंध होने की शक में हत्या कर घर में रखे पेट्रोल से जल घर में रखें सब्जी काटने वाली हसिया से शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दो भरी बोरी में भर. अपने मोटरसाइकिल में रख गोंदली जलाशय नहर किनारे अमलीडीही पहुंच एक बोरी को वही फेक धड़ वाले बोरी को 200 मीटर दूर जंगल में फेक वापस अपने घर चला गया. जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे धकेल  ।
उन लोगों के लिए सबक
यह घटना उन लोगों के लिए सबक है जब एक पिता एक पति और बेटा अपने परिवार के जिम्मेदारी निभा मजदूरी करने घर से बाहर जाते है और पिट पीछे उनके भरोसे का गला घोटा जाता है तो उनका अंजाम कुछ इसी तरह निकाल कर सामने आता है और यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इसी तरह पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं ।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *