Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

गीदम पुलिस द्वारा अवैध रूप से अग्रेंजी शराब बिक्री करने वाले आरोपी को 45 नग पौवा के साथ पकड़ा

 

 

शैलेश सेंगर @ जिला दंतेवाड़ा में अपराधियों पर कार्यवाही के तहत् पुलिस अधीक्षक गौरव राय के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार वर्मन के मार्ग दर्शन एवं उन्नति ठाकुर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बारसूर के पर्यवेक्षण में निरीक्षक धनंजय सिन्हा थाना प्रभारी गीदम व थाना स्टाफ के द्वारा समय-समय पर कार्यवाही की जा रही है।

 

 

उसी तारतम्य में आज शनिवार को मुखबिर सूचना पर कि एक व्यक्ति हारम मेनरोड में काले लाल रंग के पिठ्ठू बैग में अवैध रूप से अग्रेंजी शराब रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है सूचना पर उनि शशिकांत यादव, सउनि. पंकज धर, प्रआर 718 बीरेन्द्र कुमार नाग, आरक्षक 918 भील कुमार नाग के मुखबिर के बताये हुए स्थान हारम मेनरोड गीदम पहुॅचे जहॉ एक व्यक्ति को पकड़े जो पूछताछ पर अपना नाम नरेश पोड़ियाम पिता हिड़मा पोड़ियाम, उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम लखारास पटेलपारा थाना कटेकल्याण का होना बताया ।

 

 

जिसकी तलाशी लिये जाने पर पिठ्ठू बैग काला लाल रंग का जिसके अंदर 45 नग SUPREMO DELUXE WHISKY प्रत्येक में 180ML कुल 8,100 ML कुल कीमती 5,850/- रूपये मिला। आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *