Breaking
Sat. Nov 15th, 2025

इंसानियत को शर्मसार कर दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, पुरानी रंजिश के चलते किया अपने चाचा की हत्या,हत्या कर वारदात को छुपाने की रची साजिश,धनोरा पुलिस ने किया हत्या का खुलासा किया 04 आरोपियों को गिरफ्तार

 

 

विजय साहू कोंडागांव / प्रार्थी सनीत कुमार कुंजाम पिता सतउराम कुंजाम उम्र 19 वर्ष जाति गोंड़ निवासी चनियागांव प्लाटपारा थाना धनोरा जिला कोण्डागांव (छ०ग०) ने दिनांक 02/04/2024 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका पिता सतऊराम कुंजाम दिनांक 28.03.2024 के सुबह करीबन 09.00 बजे ग्राम निर्राबेड़ा शादी कार्यकम मे शामिल होने गया था जो घर वापस नही आया है जिस पर थाना धनोरा मे गुम इंसान कमांक 06/2024 दर्ज कर मामले की जानकारी वरिष्ट अधिकारीयों को दी गई।

 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डांडे के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण मे थाना धनोरा स्टाफ व सायबर टीम की संयुक्त विशेष टीम गठित किया। विशेष टीम के द्वारा गुमशुदा का लगातार पता तलाश कर रहे थे।

 

 

दिनांक 01/05/2024 को पुनः प्रार्थी सनित कुमार कुंजाम गुम इंसान की पत्नि रजोन कुंजाम से पुछताछ के दौरान ग्राम के शिवकुमार कुंजाम, मानकू मंडावी के ऊपर गुम इंसान सतऊराम कुंजाम की हत्या करने की संदेह जाहिर करने पर संदेहि शिवकुमार कुंजाम, मानकू मंडावी को पुछताछ हेतू थाना लाया गया संदेहियों से पुछताछ करने पर बताये कि सतऊराम कुंजाम और शिवकुमार कुंजाम व मानकू मंड़ावी का जमीन बटवारा से आपसी रंजिश को लेकर पूर्व मे विवाद चल रहा था।

 

 

जिसके चलते दिनांक 28.03.2024 के करीबन रात्रि 09.30 बजे सतऊराम कुंजाम निर्राबेड़ा शादी अकेले वापस हो रहा था तो सतऊराम कुंजाम को अकेले पाकर निर्राबेड़ा तथा चनियागांव के मध्य गला दबा के हत्या कर उसके शव को मोटर सायकल से छोटेबोकराबेडा ले जाकर जिवला नाला के पास दफना दिये है।

 

 

आरोपियों द्वारा बताये हुए स्थल का कार्यपालिक दण्डाधिकारी के उपस्थिति में स्थल की खुदवाई मे एक मानव सड़ी गली शव बरामद हुआ शव की शिनाख्ती परिजनों से कराई गई जो शव को मृतक गुमशुदा सतऊराम कुंजाम का शव होना बतायें। आरोपियों द्वारा घटना की जानकारी सियाराम कुंजाम, मंगलराम मंडावी को देना बतायें किन्तु घटना की जानकारी होने पर भी पुलिस को पुछताछ के दौरान इस संबध मे कोई जानकारी नही होना बताया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 302, 201, 34 भा०द०वि० का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

 

आरोपियों (1) शिवकुमार कुंजाम पिता स्व० रामसिंह कुंजाम उम्र 23 वर्ष जाति गोंड़, (2) मानकू मंडावी पिता मंगलराम मंड़ावी उम्र 21 वर्ष जाति गोंड़, (3) सियाराम कुंजाम पिता स्व० रामसिंह कुंजाम उम्र 25 वर्ष जाति गोंड़ (4) मंगलराम मंडावी पिता सनऊ मंडावी उम्र 55 वर्ष जाति गोंड़ सभी निवासी चनियागांव थाना धनोरा जिला कोण्डागावं छ०ग० को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

 

 

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी धनोरा निरीक्षक यशवंत श्याम, सउनि रजऊराम सुर्यवंशी, गोपालसिंह ठाकुर, सउनि भोजराज भास्कर, प्र०आर० 237 सुखनंदन पिस्दा, प्र०आर० 54 मुपेन्द्र साहू, आर. 179 रामसिंह मरकाम, 211 नवल नेताम, 797 नेहरू सोम, 374 महाराम चिरेन्द्र, 578 शैलेश ठाकुर डीएसएफ आर. 2067 बसमन नेताम, आर0 2024 सुकलाल नेताम, गो०सै० मनोहर दीवान, राजेश नाग, सायबर टीम उप निरीक्षक शशिभुषण पटेल, प्र०आर० अजय बघेल, आर, संतोष कोड़ोपी, आर. बीजू यादव, विष्णु मरकाम तथा आर. बीरजू सोरी का सराहनीय भूमिका रहा।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed