Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

मौके से 7.62 एलएमजी, 303 रायफल, 12 बोर बंदूक, 03 नग बीजीएल लांचर सहित 08 हथियार, भारी मात्रा में विस्फोटक, दवाईया, माओवादी वर्दी, माओवादी साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद , कोरचोली-लेण्ड्रा के जंगल में प्रतिबंधित भाकपा माओवादियों के पीएलजीए कंपनी नम्बर 02 के कमांडर वेल्ला, गंगालूर एरिया कमेटी सचिव दिनेश मोड़ियम एवं अन्य 70-100 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर सुरक्षा बलो की कार्यवाही 

 

 

दंतेश्वर {चिंटू } बीजापुर / जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत्  01 अप्रैल को थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत कोरचोली – लेण्ड्रा के जंगलों में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन पीएलजीए कंपनी नम्बर 02 कमांडर वेल्ला, गंगालूर एरिया कमेटी सचिव दिनेश मोड़ियम एवं अन्य सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ, कोबरा 210, 205, 202 एवं केरिपु 222 की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी ।

 

 

इस सर्च अभियान के दौरान 02 अप्रैल के तड़के सुबह 06 बजे कोरचोली-लेण्ड्रा के जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई । इस मुठभेड़  में 03 महिला सहित 13 माओवादी के शव, हथियार- 01 नग 7.62 एलएमजी-58 राउण्ड, 01 नग 303 रायफल-39 राउण्ड,12 बोर सिंगल शॉट 01 नग, बीजीएल लांचर 03 नग-17 सेल

 

 

एयर गन-02 नग, विस्फोटक -हेण्ड ग्रेनेड-01, यूबीजीएल सेल-01, टिफिन बम 07 नग, जिलेटिन स्टीक कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक वायर, उपकरण-लेपटॉप, डीव्हीडी राईटर, वॉकीटॉकी अन्य -माओवादी वर्दी, पिटठू, सोलर प्लेट, प्रतिबंधित माओवादी संगठन का प्रचार प्रसार की सामग्री एवं माओवादी साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया ।मुठभेड़ में मारे गये माओवादियों की पंचनामा एवं अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।बता दे की कुछ दिन पहले हि बीजापुर के जंगलो में जवानों ने 6 नक्सलियो को ढेर करने सफलता मिली थी .

 

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *