Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब,नशीली दवाई,जुआ,सट्टा एवं अवैध कारोबारियों पर लगातार की जा रही है कार्यवाही

 

 

धर्मेंद्र यादव धमतरी / गुरुवार को सुबह 11 बजे  सांधा चौक कुरूद में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैधानिक नशीली दवाई बेचने की सूचना पर थाना कुरूद पुलिस द्वारा सांधा चौक कुरूद में रेड कार्यवाही कर 03 व्यक्तियों कमलेश ढीमर, भुनेश्वर उर्फ सोनू सारथी एवं हुमन यादव सभी साकिनान कुरूद को पकड़ा गया एवं उसके कब्जे से कुल 20 पत्ता

 

NRX(Dicyclomine Hydrochloride, Tramadol Hydrochloride & Acetaminophen Capsules) SPASMO PROXYVON PLUS मनः प्रभावी कैप्सूल कुल 156 नग वजनी 60.83 ग्राम रू० जुमला किमती 1595.8 रू० जप्त किया गया।

 

 

पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा लगातार क्षेत्र में अवैध जुआ सट्टा नशीली दवाई पर प्रतिबंध लगाने एवं नशीली दवाई बिक्री करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिये गए हैं की उसी तारतम्य में आज दिनांक 14.03.24 को सांधा चौक कुरूद में नशीली दवाई बिकी करने वाले के विरूद्ध अपराध क्र. 149/24 धारा 21 (सी) नारकोटिक एक्ट कायम कर रिमांड पर लिया गया है ।

 

नाम आरोपी -:

 

01. कमलेश ढीमर पिता होरी लाल ढीमर उम्र 29 वर्ष साकिन संजय नगर कॉलेज रोड आटा चक्की

के पास कुरूद थाना कुरुद जिला धमतरी (छ०ग०) 

02. भुनेश्वर उर्फ सोनू सारथी पिता भीखम सारथी उम्र 28 वर्ष साकिन संजय नगर कॉलेज रोड आटा चक्की के पास कुरूद थाना कुरूद जिला धमतरी (छ०म०)

03. हुमन यादव पिता लालजी यादव उम्र 28 वर्ष साकिन डिपो रोड कुरूद थाना कुरूद

 

जप्ती – जप्त संपती का विवरण – 1. कमलेश ढीमर से 08 पत्ता प्रत्येक पत्ता में 08-08 नग कैप्सूल मनः प्रभावी औषधि भरा हुआ कुल 64 नग कैप्सूल प्रत्येक कैप्सुल में 385 ग्राम कुज वजन 24.64 ग्राम NRX(Dicyclomine Hydrochloride, Tramadol Hydrochloride & Acetaminophen Capsules) SPASMO-PROXYVON PLUS किमती 646.4 रू एवं ब्रिकी रकम 250/- रू।

 

2. भुनेश्वर उर्फ सोनू सारथी से 06 पत्ता प्रत्येक पत्ता में 08-08 नग कैप्सूल मनः प्रभावी औषधि भरा हुआ कुल 48 नग कैप्सूल प्रत्येक कैप्सुल में 385 ग्राम कुज वजन 18.48 ग्राम NRX(Dicyclomine Hydrochloride, Tramadol Hydrochloride & Acetaminophen Capsules) SPASMO- PROXYVON PLUS किमती 484.8 रू एवं ब्रिकी रकम 160 रु।

 

3. हुमन यादव से 06 पत्ता प्रत्येक पत्ता में 08-08 नग कैप्सूल एवं एक पत्ता में 06 नग कैप्सुल मनः प्रभावी औषधि भरा हुआ कुल 46 नग कैप्सूल प्रत्येक कैप्सूल में 385 ग्राम कुज वजन 17.71 ग्राम NRX (Dicyclomine Hydrochloride, Tramadol Hydrochloride & Acetaminophen Capsules) SPASMO- PROXYVON PLUS किमती 464.6 रू एवं ब्रिकी रकम 150 रु। कुल 20 पत्ता NRX (Dicyclomine Hydrochloride, Tramadol Hydrochloride & Acetaminophen Capsules) SPASMO-PROXYVON PLUS कुल वजनी 60.83 ग्राम रू० जुमला किमती 1596.8 रूपये 

 

 

उक्त कार्यवाही में सउनि. सुरेश नंद, सउनि संतोष कोमरा, प्रआर. राजेश चन्द्राकर आरक्षक मानक साहू आरक्षक विनोद मरकाम, आरक्षक रविशंकर कंवर थाना कुरूद सराहनीय भूमिका रही।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *