धनोरा थाना क्षेत्रान्तर्गत उपरबेदी के जंगल से 07 जुआरियों को किया गिरप्ता , जुआरियों के कब्जे से 90 हजार रूपये एवं 11 मोटर सायकल जप्त , सायबर सेल एवं थाना धनोरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

धनोरा थाना क्षेत्रान्तर्गत उपरबेदी के जंगल से 07 जुआरियों को किया गिरप्ता , जुआरियों के कब्जे से 90 हजार रूपये एवं 11 मोटर सायकल जप्त , सायबर सेल एवं थाना धनोरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही 

 

विजय साहू  @ कोंडागांव / कोण्डागांव क्षेत्र अन्तर्गत अवैध जुआ, सट्टा, शराब बिक्री, गांजा तस्करी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने कार्यवाही हेतु निर्देषित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 19/02/2024 को मुखबीर सूचना पर थाना धनोरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम उपरबेदी के जंगलों में कुछ लोग अवैध जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर अति० पुलिस अधीक्षक श्री दौलत राम पोर्ते एवं नोडल अधिकारी सायबर सेल श्री सतीश भार्गव तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल श्री भुपत सिंह धनेश्री के पर्वेक्षण में सायबर सेल एवं थाना धनोरा की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल उपरबेंदी जंगल धनोरा का घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।

 

 

घटना स्थल उपरबेंदी जंगल धनोरा में सामुहिक रूप से अवैध जुआ खेल रहे जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसमें से कुछ जुआरी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हुए। वहीं सात जुआरियों को मौके से गिरफ्तार भी किया गया। जुआरियों के कब्जे एवं फड़ से 11 नग मोटर सायकल 90 हजार रुपये नगदी एवं ताश की पत्तियां बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना धनोरा में (छ.ग.) जुआ (प्रतिशेध) अधिनियम तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

 

 

आरोपियों के नाम :-

 

(1) मोहम्मद ईकबाल पिता स्व. मोहमद इब्रहिम उम्र 50 वर्ष साकिन केशकल

(2) मनीलाल नाग पिता लक्ष्मीनाथ नाग उम्र 29 वर्ष साकिन फुण्डेर

(3) चन्द्रप्रकाश देहारी पिता छब्बीराम देहारी उम्र 25 वर्ष साकिन जैतपुरी थाना कोण्डागांव

(4) दिलेश्वर प्रधान पिता घनश्याम प्रधान उम्र 29 वर्ष साकिन बदवर धनोरा

(5) देवराम नाईक पिता गणेश राम नाईक उम्र 46 वर्ष साकिन कोदोभाट केशकाल

(6) विकाश राजपुत पिता जगदीश राजपुत उम्र 30 वर्ष साकिन धनोरा

(7) देवकुमार प्रधान पिता लछीन्दर प्रधान उम्र 35 वर्ष साकिन धनोरा

 

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी यशवंत श्याम, सायबर सेल प्रभारी शशिभूषण पटेल, प्रधान आरक्षक लूमन भंडारी आरक्षक अजय श्रीवास्तव, जितेंद्र मरकाम, बीजू शोरी, चन्दन यादव, अजय देवांगन, नेहरू सोम, विजय मरकाम, महेश नेताम की अहम भूमिका रही।

Nbcindia24

You may have missed