राज्य में 102 लाख 34 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव
रायपुर / राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 106 लाख 41 हजार 562 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 102 लाख 34 हजार 241 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।
धान उपार्जन के एवज में किसानों को 31 हजार 913 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 24 लाख 72 हजार 440 किसानों से 04 फरवरी 2024 तक 144 लाख 92 हजार 96 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।
Nbcindia24
More Stories
बड़ी खबर बालोद: दल्ली राजहरा थाना में पदस्थ ASI ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।
बालोद की लखपति दीदी खिलेश्वरी को दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर विशेष अतिथि का सम्मान
CG: बुलेट चोरी का अजीबोगरीब मामला: जंगल के पानी भरे गड्ढे में मिली बाइक