Breaking
Sat. Apr 18th, 2026

रामलला जी की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ बेला में नगरी पूरी तरह राम की भक्ति में सराबोर रहा

 

धमतरी / धर्मेंद्र यादव / श्री रामलला जी की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ बेला में नगरी पूरी तरह राम की भक्ति में सराबोर रहा।भक्तो की चिर अभिलाषा पूरी हुई और श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा पर नगरी भगवा रंग में सजकर राम नाम रूपी भक्ति की सागर में रामभक्त डूबे रहे ।

बता दें चारों ओर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए पूरा नगरी क्षेत्र जयघोष रहा।नगरी के बजरंग चौक में भगवान रामचन्द्र जी की हजारों की संख्या में सभी राम भक्त शामिल होकर विशेष पूजा अर्चना की।

भगवान रामलला को 51 किलो के लड्डू का भोग भक्तों व्दारा लगाया गया।नगर के विभिन्न समाज के लोगों ने भव्य कलश शोभायात्रा भी निकाला था।सुबह से देर रात्रि तक नगर में धार्मिक अनुष्ठान एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम हुआ ।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *