Breaking
Fri. Apr 24th, 2026

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ में शामिल हुई जेबा नाज़, दी गई बड़ी जिम्मेदारी

 

दंतेश्वर राव / बीजापुर / आज जिला चिकित्सालय के सभागार में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला चिकित्सालय ईकाई की आवश्यक बैठक आहुत की गई थी। जिसमे कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए जिला चिकित्सालय ईकाई के अध्यक्ष मुकेश पटेल ने सभी संघ के साथियों का स्वागत किया। वार्षिक शुल्क का निर्धारण करने, हड़ताल अवधि का सीएचओ संवर्ग के कर्मचारियों का लंबित वेतन, संघ का विस्तार करने संबंधी कई विषयों पर चर्चा की गई।

 

बैठक में शेख जेबा नाज़, स्टॉफ नर्स को संघ की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई। साथ ही जेबा को महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बनाने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। जेबा नाज़ ने संघ को नई ऊंचाईयों तक ले जाने एवम मजबूती प्रदान करने हेतु पूर्ण प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

 

अंत में सभी पदाधिकारियों ने बारी बारी अपने विचार रखे। अंत में जिलाध्यक्ष के उदबोधन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सदाशिव दुर्गम सहित मुकेश पटेल, मनीषा देवांगन, गौरी खम्हेले, पी शरद, जेबा नाज़, लोकेश ठाकुर, प्रभा कावटी, सोमलु कुडियम, डी एस परस्ते, देव लहरी, सागर गावड़े, ललिता, शंकर गुरला, सरिता, वर्षा आदि उपस्थित रहे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *