Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

विष्णुदेव साय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ,धमतरी शहर में दिखाया गया सीधा प्रसारण

 

धर्मेंद्र यादव/ धमतरी / प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर आज विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण कर ली है। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री के तौर पर अरूण साव और श्री विजय शर्मा ने भी शपथ लिया।

शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण धमतरी शहर के प्रमुख स्थान बस स्टैंड, मकई चौक, सिहावा चौक, नगर निगम सभाकक्ष में किया गया। जिसे जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित जिले के आम नागरिकों ने बड़ी उत्साहपूर्वक देखा और शपथ ग्रहण समारोह के इस ऐतिहासिक पल का गवाह बने।

निगम सभाकक्ष में आयोजित सीधा प्रसारण में नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा, पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा सहीत अन्य पार्षद उपस्थित थे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में सरगुजा संभाग के कुनकुरी विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *