Breaking
Thu. Feb 5th, 2026

पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचे प्रसिद्ध कथावाचक कामता प्रसाद महाराज ,किया दंतेश्वरी मंदिर में मां के दर्शन लिया माता का आशीर्वाद

 

लुभम निर्मलकर/दंतेवाड़ा/ छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कथावाचक कामता प्रसाद महाराज माता दंतेश्वरी के दर्शन के लिए दंतेवाड़ा पहुंच ,माता दंतेश्वरी के दर्शन किए।इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए बताया कि वो जगदलपुर के बोधघाट कालोनी में तीन दिवसीय शिव पुराण की कथा वाचन कर रहे हैं और पहली बार वो माता दंतेश्वरी के दर्शन हेतु दंतेवाड़ा पहुंचे हैं ।

 

उन्होंने कहा कि यह मंदिर अलौकिक मंदिर है इसके दर्शन मात्र से उनका जीवन धन्य हो गया है ,उन्होंने दंतेवाड़ा के निवासियों को सौभाग्यशाली कहा ।
उन्होंने कहा कि वह विगत 12 वर्षों से कथा कर रहे हैं और इसकी प्रेरणा और ज्ञान उनके गुरुदेव के आशीर्वाद और सिरकट्टी आश्रम से उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई है । ज्ञात रहे कि कथा वाचक कामता प्रसाद छत्तीसगढ़ी भाषा में बेहद रोचक और विनोदी ढंग से कथा का वाचन करते हैं जिसकी वजह से उन्हें पूरे प्रदेश में पहचाना जाता है ।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *