Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

मां से मांगी मन्नत मुराद हुई पूरी, घुटना के बल किए आराध्य देवी के दर्शन, बीजापुर और गुण्डरदेही विधानसभा के प्रभार में थे कांग्रेस प्रदेश सचिव तामो

 

लुभम् निर्मलकर/ दंतेवाड़ा /कांग्रेस प्रदेश सचिव राजकुमार तामो का बुधवार को अलग ही अंदाज सामने आया है। उन्होंने दंतेवाड़ा स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी से विधानसभा चुनाव के समय जो मनोकामना मांगा वह पूरा हुआ है। 

आपको बता दे की पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बेहद करीबी राजकुमार तामो दंतेवाड़ा में हमेशा कांग्रेस के एक गुट के निशाने पर रहे है। इनकी शुरू से एक संघर्षशील नेता के रूप में पहचान रही है। इसी वजह से प्रदेश कांग्रेस ने इन्हे समय – समय पर अलग अलग दायित्व भी सौंपे है। हाल ही में इन्हे गुण्डरदेही और बीजापुर विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, इन दोनो ही सीटों पर कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है। राजकुमार तामो के मुताबिक इस विजय के लिए मां दंतेश्वरी से कामना की थी। मां दंतेश्वरी ने उनकी मनोकामना पूरी की है। उन्होंने बताया की तीन मन्नते मांगी थी , जिसमे दो पूरी हुई है।मनोकामना पूरी हुई तो राजकुमार तामों ने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दरबार में घुटने के बल पर दर्शन करने पहुंचे और दर्शन कर दंतेश्वरी मंदिर में 11 बकरों की बलि भी चढ़ाई।

 

तामों नक्सल रडार पर भी रहे, गोली भी खाया

 

कांग्रेसी नेता राजकुमार तामो कभी नक्सलियों की रडार भी रहे है। नक्सली इन पर हमला भी कर चुके,इस हमले में राजकुमार तामो बाल बाल बचे थे। इतना ही इस नक्सली हमले में एक माओवादी भी मारा गया था। राजकुमार तामो आज भी नक्सल रडार पर है। दूसरा पहलू एक और जिला कांग्रेस में एक गुट के विरोधी भी माने जाते है। विधानसभा चुनाव में उन पर आरोप लगा कि वे प्रत्याशी विरोधी गति विधियों में शामिल थे। उन्हे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से नोटिस भी थमाया गया है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *