Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

क्राईम : जोड़तरई में महिला की अनाचार के बाद हत्या ,चार दिन बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर, नही मिल रहा सुराग,भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मिली पीड़ित परिवार से, घटना की निंदा

 

लुभम निर्मलकर/दंतेवाड़ा / बारसूर थाना क्षेत्र के जोड़ातरई में हुई सनसनी खेज वारदात का खुलासा चार दिन बाद भी नही हुआ। यहां एक युवती की अनाचार के बाद पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। अब इस मामले में राजनीति भी गरमा रही है। भाजपा प्रदेश महामंत्री ओजस्वी मंडावी के साथ महिला मोर्चा पीड़ित परिवार से मिला। इस घटना की घोर निन्दा की और कहा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करे। यदि गिरफ्तारी नहीं होती है तो महिला मोर्चा आंदोलन करेगी।

घर से महज 150 मीटर की दूरी पर दिया गया वारदात को अंजाम

मृतक युवती घर से गांव में मनाए जाने वाले देवारी त्यौहार के मेला गई थी। वहा से जब तड़के घर की ओर आ रही थी, उसी दौरान उसके साथ अनाचार किया गया और फिर गला घोंट कर हत्या को अंजाम दिया गया। इतना ही नहीं पत्थर से चेहरे और शरीर पर वार भी किए गए । वारदात घर से महज 150 मीटर की दूरी पर अंजाम दिया गया है।

मोबाइल भी गायब, पुलिस सीडीआर खंगाल रही है

पुलिस के मुताबिक युवती मोबाइल रखती थी। उसका मोबाइल भी गायब है। पुलिस को शक है हत्यारोपी युवती का मोबाइल अपने साथ लेकर गया है। मोबाइल फिलहाल बंद है। युवती के नंबर के आधार पर काल डिटेल खंगाल रही है। युवती की हत्या के पहले उसने कितने लोगों से बात की है, उनसे भी कड़ाई से पूछताछ करने में जुटी है। तकरीबन आधा दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लिकिन पुलिस को अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

मृतक युवती को छोड़ कर सभी भाई – बहन का पुलिस से ताल्लुक

इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए पुलिस सभी एंगल को खंगाल रही है। मृतक युवती की दो बहन और एक भाई है। एक बहन बस्तर फाइटर, एक डीआरजी और बतौर होमगार्ड पुलिस की सेवा कर रहे है। पुलिस इन सभी से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कही कोई इन लोगों का विवाद किसी से हुआ हो, इन लोगों पर जोर नही चला तो कमजोर कड़ी पाकर मृतक युवती को टारगेट किया गया। इस एंगल से भी पुलिस आरोपी को देख रही है। फिलहाल पुलिस का कहर दिन बाद भी कुछ हासिल नहीं हुआ है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *