Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

बोराई पुलिस द्वारा ट्रक में अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही,अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार नाकेबंदी कर की जा रही है कार्यवाही

 

धर्मेंद्र यादव/ धमतरी/ नगरी / पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा कानुन व्यवस्था एवं अपराधो के नियत्रंण की रोकथाम करने व समय-समय पर समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को आसूचना तंत्र को मजबूत करते हुए एवं संदिग्ध आचरण के व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिस पर अति.पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी. नगरी श्री मयंक रणसिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक नक्सल आर० के० मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को थाना प्रभारी बोराई राजेश जगत के द्वारा मय स्टॉफ के नाकाबंदी पाईंट एवं जांच कार्यवाही की जा रही थी तभी उडिसा के तरफ से आते एक ट्रक क्रमांक UP 93 BT 3595 को थाना बोराई के सामने बैरियर नाका के पास संदेह के आधार पर रोककर चेक किया गया जिसमें दो व्यक्ति बैठे मिले पुछताछ में गतिविधी संदिग्ध लगी तब उनका नाम पुछने पर

01. चन्द्रभान सिंह उर्फ कल्ला पिता भूपर सिंह उम्र 30 वर्ष साकिन जुगहा थाना अबुला जिला शीवपुरी (म०प्र०) 02 यशंवत साहू उर्फ मनीष पिता महेन्द्र सिंह उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड नं० 31 उनाव रोड़ बालाजी नगर दतिया थाना दतिया जिला दतिया (म०प्र०)के रहने वाले बताये जिससे तलाशी लेने पर चार अलग-अलग बोराई में 80 किलो मादक पदार्थ गांजा किमती करीबन लगभग 160000/- लाख रूपये का समक्ष गवाहों के जप्त किया गया गया।

जप्ती सामान में मादक पदार्थ गांजा कुल 80 किलो ग्राम किमती करीबन 1600000/- लाख रूपया मिला तथा एक ट्रक क्रमांक UP 93 BT 3595 पुराना इस्तेमाली कीमती करीबन 18 लाख रूपया दो नग मोबाईल फोन किमती करीबन 4500/- रूपये आरोपीयों से मिला जुमला किमती करीबन 34,04,500/- रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपीयों के विरूद्ध बोराई के अपराध क्र.18/23 धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम:-

01 चन्द्रभान सिंह उर्फ कल्ला पिता भूपर सिंह उम्र 30 वर्ष साकिन जुगहा थाना अबुला जिला शीवपुरी (म०प्र०) 

02 यशंवत साहू उर्फ मनीष पिता महेन्द्र सिंह उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड नं० 31 उनाव रोड़ बालाजी नगर दतिया थाना दतिया जिला दतिया (म०प्र०)

संपूर्ण कार्यवाही में थाना बोराई प्रभारी निरी.राजेश जगत,एएसआई.रामकृष्णसाहू,आर.जितेंद्र कोर्राम,कुबेर जुर्री,प्रदीप देव,प्रवीण मरकाम, प्रमोद गाहड़े,युवराज साहू, नरेश सिदार का विशेष योगदान रहा।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *