Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

छत्तीसगढ़ / बालोद जिला के गुण्डरदेही में कांग्रेस प्रत्याशी और भाजपा प्रत्याशी के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौरा चल पड़ा है कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी और उनके लोगों पर कांग्रेस कार्यालय की निगरानी करने का आरोप लगाया है तो भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र साहू ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर रात्रि में कार का पीछा कर अपने साथी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा थाना में शिकायत किया है

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कार का पिछाकर मारपीट करने का आरोप..?

भाजपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू की रिपोर्ट के अनुसार 6 व 7 नवंबर की रात्रि चुनाव प्रचार प्रसार समाप्त कर अपने साथी ढालेंद्र सार्वा, गुलशन साहू, वाहन चालक चित्रकांत साहू के साथ अर्जुंदा से सिकोसा होते हुए अपने गांव बेलौदी जा रहे थे इसी दौरान दाउपारा चौक अर्जुंदा से बिना नंबर प्लेट का आटीका कार व एक मोटरसाइकिल में सवार लोग कार का पीछा करते हुए ओवरटेकर भाटागांव (बी) पहुंचे जहां उन लोगों ने ढालेंद्र साहू व गुलशन साहू को गाली-ग्लौज दे मारपीट किया, जिसपर गुण्डरदेही थाना में फरहान खान, अनुभव शर्मा और प्रवीण चंदेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है जिन्हें युवा कांग्रेस का कार्यकर्ता बतलाया गया है।

क्या कांग्रेस प्रत्याशी कार्यालय कर रहे थे निगरानी..?

कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर सिंह निषाद ने भाजपा प्रत्याशी के आरोप को मिथ्या बता कहा वे लोग खुद पता नही किस वजह और कारण से पिछले तीन-चार दिनों से मेरे कार्यालय के बाहर सुबह और रात 12:00 के बाद मूमेंट करते है जिन्हें मेरे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार देख रहे थे और रात में पकड़ाने के बाद उन्हें रोकने का कोशिश किया तो वे लोग भाग गए सच थे तो रुकना था जिनकों पीछाकर रोकने के बाद मेरे कार्यकर्ताओं के साथ बहस कर मारपीट किया गया कार में भाजपा प्रत्याशी भी बैठे हुए थे इस मामले को लेकर मैंने एसपी को रात में ही फोन कर जानकारी दे दिया था इसकी शिकायत करेंगे और मेरे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने वाले की जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी संघर्ष जारी रहेगा।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *