Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

07 नवम्बर को सुबह 07 बजे से 03 बजे तक होगी मतदान, मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से सार्वजनिक मंचो से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित

 

आशीष पदमवार / बीजापुर /  विधानसभा क्रमांक 89 में प्रथम चरण का मतदान 07 नवंबर दिन मंगलवार को सुबह 07 बजे से दोपहर 03 बजे तक मतदान होगा। निर्वाचन आयोग दिशा-निर्देशों के अनुसार आज 05 नवंबर को 03 बजे तक प्रचार कर सकेंगे। मतदान समाप्ति के समय के 48 घंटे पूर्व से सार्वजनिक मंचो से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित रहेगा।

बीजापुर विधानसभा में कुल 08 उम्मीदवार है। यहां की कुल मतदाता संख्या 1,69211 है। जिसमें 87661 महिला, 81542 पुरुष एवं 8 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। वहीं कुल 245 केन्द्रो में 980 मतदान अधिकारी मतदान कार्य को संपादित करेंगे।

47 सेक्टर अधिकारी एवं 42 माइक्रो आर्ब्जवर की नियुक्ति की गई है। 10 मतदान केन्द्रों को पिंक बूथ या संगवारी मतदान केन्द्र बनाया गया है। जिसे केवल महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित की जाएगी। वहीं विशेष मतदान केन्द्र के रूप में एक मतदान केन्द्र को दिव्यांगजन कर्मचारियों द्वारा संचालित की जाएगी, युवा वर्ग के मतदान अधिकारियों द्वारा एक मतदान केन्द्र को संचालित किया जाएगा। इसी प्रकार इन मतदान केन्द्रों में से 05 मतदान केन्द्र आदर्श मतदान केन्द्र के रूप में बनाया गया है।

बीजापुर विधानसभा में कल मतदान होना है,इसे देखते हुए चाक-चौबंद व्यवस्था कर ली गई है,बता दे की नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदान होंगे।बीजापुर विधानसभा में कुल 169211 मतदाता है।जिले में कुल 245 मतदान केंद्र बनाए गए है,जिनमे से 76 संवेदनशील, और 4 अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में है ,जहा मतदान कर्मियो को हेलीकॉप्टर से भेजने की व्यवस्था को जा रही है।

साथ ही लोगो को जागरूक करने के लिए जिले में 5 आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए गए।बीजापुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने बताया की पिछले विधानसभा में जिले 48 प्रतिशत मतदान हुआ था इस बार हम सुधार पाएंगे और जिले मतदान का प्रतिशत बड़ेगा, साथ ही आम जनता से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील भी कलेक्टर ने की।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *