Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

7 तारीख को होने वाले चुनाव के लिए मतदान कर्मी हेलीकॉप्टर ,बस से हुए रवाना , स्ट्रांग रूम से मतदान सामग्री और ईव्हीएम सहित वीवीपेट वितरण के बाद मतदान कर्मी हुए रवाना

 

गुलशन तेलाम / दन्तेवाड़ा /  जिले में 7 तारीख मंगलवार को होने वाले चुनाव के लिए मतदान कर्मी डाईट परिसर में स्थित स्ट्रांग रूम से मतदान सामग्री और ईव्हीएम सहित वीवीपेट आदि वितरित किया गया। इस दौरान मास्टर्स ट्रेनर्स द्वारा मतदान दलों के अधिकारी-कर्मचारियों को  पुनः एक बार मतदान प्रक्रिया, ईव्हीएम और वीवीपेट उपयोग सम्बन्धी विस्तृत जानकारी दी गई। वंही माकपोल, सीलिंग प्रक्रिया के अलावा विभिन्न प्रपत्रों को प्रतिपूरित करने इत्यादि के बारे में सतर्कता बरतने की समझाईश दी गई।

इसके पश्चात मतदान दल अलग-अलग रूटों के लिए निर्धारित वाहनों से मतदान केंद्रों के लिये सुरक्षा व्यवस्था के साथ रवाना हुए। अति संवेदनशील छेत्र के लिए मतदान दलों को हेलीकॉप्टर से भेजा जा रहा है . पहले दल में करीब 10 व्यक्ति को भेजा गया है .इनमे 4 मतदान दल कर्मी ,2 गार्ड और 1 माइक्रो आब्जर्वर शामिल है बता दें कि कल मंगलवार 07 तारीख को दन्तेवाड़ा जिला में मतदान होना है इस विधानसभा में 273 मतदान केंद्र है जिसमे 155 मतदान केंद्र अति-संवेदनशील मतदान केंद्र है इसमें से 7 मतदान केंद्रों को अन्य जगह शिप्ट किया गया है.

शिफ्ट किये गए 7 मतदान केंद्र – 

1 हान्दावाडा-प्राथमिक शाला भवन चेरपाल

2 हितावाडा –बालक आश्रम चेरपाल

3 काउरगाँव – शासकीय प्राथमिक शाला पाहुरनार

4बड़े गादम – बालक आश्रम गुड्से

5 पुरंगेल – प्राथमिक शाला गुमियापाल

6 अलनार –  प्राथमिक शाला गुमियापाल क्र ०२  

7  मुलेर – नविन प्राथमिक शाला पटेलपारा ककाडी

 

 

 

 

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *