Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

माओवादी विरोधी अभियान के दौरान आगामी चुनाव बहिष्कार, राजनीतिक दलो के विरोध में जारी पाम्पलेट एवं बैनर बरामद ,गोरना मनकेली की ओर जाने वाली सड़क पर महुआ पेड़ में बैनर पोस्टर लगाते 02 माओवादी गिरफ्तार 01 हुआ फरार , कब्जे से बैनर पाम्पलेट बरामद,पकड़े गये माओवादियों की निशानदेही पर फरार अन्य 02 माओवादी सकूनत से माओवादी बैनर पाम्पलेट सहित गिरफ्तार

 

आशीष पदमवार/ बीजापुर/ जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् थाना बीजापुर, डीआरजी एवं बस्तर फाइटर की संयुक्त टीम पेट्रोलिंग पर नयापारा पामलवाया की ओर निकली थी ।पेट्रोलिंग के दौरान गोरना-मनकेली की ओर जाने वाली सड़क पर सड़क किनारे पेड़ पर पाम्पलेट बैनर लगाते कुछ संदिग्ध नजर आये जिन्हे संयुक्त पार्टी द्वारा घेराबंदी कर 02 माओवादी को पकड़ा गया एवं 01 अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़ा हुआ । पकड़े गये माओवादियों से पुछताछ पर अपना नाम 

1- सहदेव कवासी पिता लिंगा कवासी उम्र 20 वर्ष निवासी इसुलनार थाना बीजापुर DAKMS सदस्य

2- विधि से संघर्षरत बालक जो आदिवासी बाल संघ का सदस्य है।

पकड़े गये माओवादियों से पूछताछ करने पर फरार के सबंध में बताया गया। फरार तीसरे (विधि से संघर्षरत बालक) को कोकरा से पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर बताया कि विगत 05 दिनों से कोकरा निवासी गुडडू मोड़ियाम जो मंडीगुड़ा बीजापुर में घर बनाकर रह रहा है वहां रुकना बताये । पुलिस पार्टी द्वारा तत्काल मंडीगुड़ा पहुंच कर गुडडू मोड़ियाम पिता मंगू मोड़ियाम उम्र 22 वर्ष निवासी कायतापारा कोकरा थाना बीजापुर हाल मडीगुड़ा पारा बीजापुर को पकड़ा गया जो घर पर उपस्थित मिला । तलाशी में बिस्तर के नीचे से प्लास्टिक थैला में 15 नग माओवादी पर्चा बरामद हुआ । 

उपरोक्त सभी के विरूद्ध थाना बीजापुर में छत्तीसगढ़ विशेष जनसुरक्षा अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय दंतेवाड़ा एवं विधि से संघर्षरत बालको को किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है ।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *