Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

कुरूद में हुए सोने चांदी के जेवरात कि चोरी करने वाले मुख्य आरोपी को कुरूद पुलिस एवं सायबर टीम ने किया गिरफ्तार,आरोपी का पूर्व में भी चोरी के संबंध में अपरधिक रिकॉर्ड है जो कुछ दिनों से चल रहा था फरार

 

धर्मेंद्र यादव/धमतरी/ कुरुद पुलिस द्वारा चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।बता दें प्रार्थी कु.रश्मि ग्वाल पिता राजेश ग्वाल साकिन शंकर नगर कुरूद द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उनके घर से अज्ञात आरोपीयों द्वारा सोने चांदी के जेवरात सोने का चैन,सोने का कंगन,सोने कि चूड़ी,सोने का झूमका,सोने कि अंगुठी,सोने का लॉकेट जुमला कीमती लगभग तीन लाख रुपये का चोरी कर लिया गया है जिसकी रिपोर्ट पर थाना कुरूद में अपराध क्र. 687/23 धारा 457,380 भादवि.का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कुरूद पुलिस द्वारा आरोपी के पतासाजी करते हुए तकनीकी साक्ष्य के आधार पर संदेही सचिन को पकड़ा और कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 24.10.23 को केन्द्री से कुरूद अपने हाथ तथा सिर में लगे चोट का ईलाज कराने कुरूद आया था तथा चोरी करने की नियत से अपने साथ चोरी करने का सामान लेकर घुमते हुए अटल आवास कुरूद के पुल के पास उसके दो साथी मिले और तीनो शराब के नशे में चोरी का प्लान कर सूर्य नमस्कार चौक के पास पैदल आये और किरण पब्लिक स्कूल कुरूद के पास एक सूना मकान दिखा जिसमें ताला लगा हुआ था जिसमें तीनों उसी मकान में चोरी करने की एक राय होकर एक दोस्त घर के बाहर रोड किनारे आने जाने वाले लोगो पर निगाह रखे हुये थे और में अपने साथ में रखे सामान को रखा और दिवाल कूदकर घर में प्रवेश कर दरवाजा में लगे ताला को रिंग पाना से तोडकर घर अंदर प्रवेश कर घर में आलमारी और लॉकर को खोलकर लॉकर में रखे सोने चांदी के जेवरात की चोरी कर घर के छत के दिवाल के तरफ से बाहर निकल भाग निकले और अपने साथियों से मिल चोरी किये हुये समान और रकम को बटवारा कर शराब व खाने में खर्च कर दिया और जेवरात को अपने झोपड़ी के पास पत्थर में छुपाकर रख दिया था।

चोरी करने में उपयोग किया हुआ सामान रिंग पाना,राड,पेचकस,पेचिंस को अपने झोपड़ी के पास से बरामद किया गया।उक्त आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।उक्त आरोपी के पूर्व में भी चोरी के संबंध में अपरधिक रिकॉर्ड है कुछ दिनों से फरार चल रहा था।बाकी के दो आरोपी कि भी पतासाजी कि जा रही है उनको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

 

आरोपी-:सचिन उर्फ सतीश नेताम पिता स्व.करन नेताम उम्र 38 वर्ष,साकिन अटल आवास कुरूद,थाना कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.)

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुरूद निरीक्षक दीपा केंवट एवं साइबर प्रभारी उनि. रमेश साहू प्रआर.लोकेश नेताम,गोपी चंद्राकर, राजेश चंन्द्राकर एवं सायबर से प्रआर० देवेन्द्र राजपूत, आरक्षक कमल जोशी, कृष्णा पाटिल, आनंद कटकवार, मुकेश मिश्रा, युवराज ठाकुर, धीरज डडसेना,वीरेंद्र सोनकर, विकास द्विवेदी, झमेल राजपूत, योगेश ध्रुव,मनोज साहू एवं कुरूद की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *