Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने बनाई मनमोहक रंगोली

दंतेवाड़ा/गुलशन तेलाम / मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत जिले के शासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम से जुड़कर मतदाता जागरूकता में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। इसी क्रम में कन्या आश्रम शाला सोनकूपारा मड़से संकुल केन्द्र मड़से में रंगोली, पोस्टर, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आश्रम की उत्साही छात्राओं ने मतदाता जागरूकता संबंधी मनमोहक रंगोली, चित्रकला एवं पोस्टर बनाकर लोगों के समक्ष अपनी कला का प्रदर्शन किया।

आश्रम के छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया कि भारत एक लोकतंत्रात्मक देश है एवं निर्वाचन उसकी जननी है। मतदान केवल अपना मत देना नहीं बल्कि आने वाले भविष्य के प्रतिनिधि को चुनना भी है जो क्षेत्र के विकास को गति देगें  यह उनके चुनाव करने का सुअवसर है। इसके साथ ही ग्राम रोजें एकीकृत बाल विकास परियोजना बारसूर के पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *