एक लाख के इनामी सहित पांच माओवादीयो गिरफ्तार,जिला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

अरनपुर थाना क्षेत्र से 01 ईनामी माओवादी सहित 05 माओवादी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा से गुलशन तेलाम की रिपोर्ट /  जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् शनिवार के लगभग सात बजे अरनपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित कैम्प पोटाली से 15 बटालियन सीएएफ(छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल) का बल ग्राम नीलावाया के जंगल/पहाड़ी की ओर नक्सल गस्त के लिए रवाना हुई थी।इसी दौरान ग्राम नीलावाया मिलकनपारा के जंगल/पहाड़ी में पुलिस पार्टी को देखकर कुछ संदिग्ध व्यक्ति भागने व छिपने लगे, जिन्हें पुलिस पार्टी के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।

 

पकड़े गये 05 संदिग्ध व्यक्तियों थाना अरनपुर लाकर पूछताछ करने पर अपना नाम

1. आयता कोर्राम पिता स्व0 पोज्जा उर्फ हड़मा कोर्राम उम्र लगभग 39 वर्ष जाति माड़िया निवासी नीलावाया मिलकनपारा थाना अरनपुर नीलावाया पंचायत मिलिषिया कमाण्डर, 2. मासा मडकाम पिता स्व0 भीमा मडकाम उम्र लगभग 35 वर्ष जाति माड़िया निवासी नीलावाया मिलकनपारा थाना अरनपुर ग्राम नीलावाया संघम सदस्य, 3. देवा हेमला पिता स्व0 हुंगा हेमला 33 वर्ष जाति माडिया निवासी नीलावाया मिलकनपारा थाना अरनपुर मिलिषिया सदस्य, 4. देवा कोवासी पिता कोसा कोवासी उम्र लगभग 28 वर्ष जाति माड़िया निवासी नीलावाया मिलकनपारा थाना अरनपुर डीएकेएमएस सदस्य एवं 5. भीमा हेमला पिता स्व0 नंगा हेमला उम्र लगभग 36 वर्ष जाति माड़िया निवासी नीलावाया मिलकनपारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा नीलावाया पंचायत जनताना सरकार सदस्य के पद पर कार्य करना बताये। उक्त माओवादियों को रविवार को विधिवत रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।इन गिरफ्तार नक्सली आयता कोर्राम पिता स्व पोज्जा उर्फ हड़मा कोर्राम के विरूद्ध निम्नलिखित अप पंजीबद्ध है

1. ग्राम नीलावाया चौक के पास आईईडी लगाने की घटना में शामिल रहने से थाना अरनपुर में अपराध क्र. 11/2017 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि0, 3, 5 विपअधि0 दर्ज है ।

2. ग्राम माडेंदा के पास हाईवा वाहन को तोडफोड कर आगजनी करने की घटना में शामिल रहने से थाना अरनपुर में अपराध क्र. 03/2018 धारा 147, 148, 149, 435 भादवि0, 25, 27 आर्म्स एक्ट, 8 (1), 3 (5) छगविजसुअधि0 दर्ज है।

3. डीआरजी में कार्यरत गोपनीय सैनिक निवासी नीलावाया पटेलपारा के घर का सामान कुल 85,100/- का लूटपाट करने की घटना में शामिल रहने से थाना अरनपुर में अपराध क्र. 10/2019 धारा 147, 148, 149, 506, 395, 120 (बी) भादवि0, 25 आर्म्स एक्ट, 8 (1)(3)(5) छगविजसुअधि0 दर्ज है।

4. माडवी भीमा, वेट्टी बंजरग पोटाली धुरवापारा का गला घोटकर हत्या करने की घटना में शामिल शामिल रहने से थाना अरनपुर में अपराध क्र. 03/2020 धारा 147, 148, 149, 302, 364, 294, 323, 506 भादवि0, 25 आर्म्स एक्ट, 13, 23, 38 (2), 39(2) विविक्रिनिअधि0 दर्ज है।

5. पोटाली बाजार पारा के पास आईईडी विस्फोट कर फायरिंग करने की घटना में शामिल रहने से थाना अरनपुर में अपराध क्र. 04/2020 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि0, 25, 27 आर्म्स एक्ट, 3,5 विपअधि0, 13, 23, 38 (2), 39(2) विविक्रिनिअधि0 दर्ज है।

6. हरेन्द्र कोर्राम निवासी नीलावाया पटेलपारा को डंडे एवं बन्दूक से मारकर हत्या करने की घटना में शामिल रहने से थाना अरनपुर में अपराध क्र. 05/2022 धारा 147, 148, 149, 302 भादवि0, 25, 27 आर्म्स एक्ट, 13 (1), 38 (2), 39 (2) विविक्रिनिअधि0 दर्ज है।

7. करकापारा, गुट्टापारा एवं नहाडी में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल शामिल रहने से थाना अरनपुर में अपराध क्र. 09/2022 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि0, 25, 27 आर्म्स एक्ट, 13 (1), 38 (2), 39 (2) विविक्रिनिअधि0 दर्ज है।

2. मासा मडकाम पिता स्व0 भीमा मडकाम के विरूद्ध थाना अरनपुर में निम्नलिखित अप0 पंजीबद्ध है:-

 

1. माडवी भीमा, वेट्टी बंजरग पोटाली धुरवापारा का गला घोटकर हत्या करने की घटना में शामिल रहने से थाना अरनपुर में अपराध क्र. 03/2020 धारा 147, 148, 149, 302, 364, 294, 323, 506 भादवि0, 25 आर्म्स एक्ट, 13, 23, 38 (2), 39(2) विविक्रिनिअधि0 दर्ज है।

2. ग्राम मेडपाल के पास सड़क पर नक्सली बैनर, पोस्टर एवं पाम्पलेट लगाकर नक्सल संगठन का प्रचार-प्रसार करने की घटना में शामिल रहने से थाना अरनपुर में अपराध क्र. 04/2021 धारा 8 (1) (3)(5) छगविजसुअधि0 दर्ज है।

3. हरेन्द्र कोर्राम निवासी नीलावाया पटेलपारा को डंडे एवं बन्दूक से मारकर हत्या करने की घटना में शामिल रहने से थाना अरनपुर में अपराध क्र. 05/2022 धारा 147, 148, 149, 302 भादवि0, 25, 27 आर्म्स एक्ट, 13 (1), 38 (2), 39 (2) विविक्रिनिअधि0 दर्ज है।

3. भीमा हेमला पिता स्व0 नंगा हेमला के विरूद्ध थाना अरनपुर में निम्नलिखित अप0 पंजीबद्ध है:-

1. हरेन्द्र कोर्राम निवासी नीलावाया पटेलपारा को डंडे एवं बन्दूक से मारकर हत्या करने की घटना में शामिल रहने से थाना अरनपुर में अपराध क्र. 05/2022 धारा 147, 148, 149, 302 भादवि0, 25, 27 आर्म्स एक्ट, 13 (1), 38 (2), 39 (2) विविक्रिनिअधि0 दर्ज है।

4. देवा हेमला पिता स्व0 हुंगा हेमला के विरूद्ध थाना अरनपुर में निम्नलिखित अप0 पंजीबद्ध है:-

1. हरेन्द्र कोर्राम निवासी नीलावाया पटेलपारा को डंडे एवं बन्दूक से मारकर हत्या करने की घटना में शामिल रहने से थाना अरनपुर में अपराध क्र. 05/2022 धारा 147, 148, 149, 302 भादवि0, 25, 27 आर्म्स एक्ट, 13 (1), 38 (2), 39 (2) विविक्रिनिअधि0 दर्ज है।

5. देवा कोवासी पिता कोसा कोवासी के विरूद्ध थाना अरनपुर में निम्नलिखित अप0 पंजीबद्ध है:-

1. शामिल रहने से थाना अरनपुर में अपराध क्र. 05/2022 धारा 147, 148, 149, 302 भादवि0, 25, 27 आर्म्स एक्ट, 13 (1), 38 (2), 39 (2) विविक्रिनिअधि0 दर्ज है।

Nbcindia24

You may have missed