Breaking
Wed. Apr 8th, 2026

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर राजनीतिक सलाहकार एवं ओएसडी के यहाँ ED ने दी दबिश, मुख्यमंत्री ने ट्विट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का जताया आभार

रायपुर / छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ईडी ने अपनी कार्यवाही जरी रखते हुए आज मुख्यमंत्री के राजनितिक सलाहकार एवम ओएसडी के यहाँ दबिश दी है .यह दबिश रायपुर और भिलाई में दी गयी है सूत्रों के मुताबिक इस बार ईडी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी और स्टाफ को निशाना बनाते हुए दबिश दी है, गौरतलब है कि ईडी ने सीएम के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के निवास पर जांच कर रही है इसके अलावा ईडी ने सीएम के ओएसडी मनीष बंछोर, आशीष वर्मा और उनके एक करीबी कारोबारी विजय भाटिया के यहां छापेमार की कार्यवाही कर रही है,,,दरअसल कथित शराब और कोयल परिवहन घोटाला को लेकर ईडी प्रदेश में लगतार छापे की कार्यवाही कर रही है। इन दोनों मामलों में ईडी अब तक दर्जनभर से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है गिरफ्तार लोगों में आईएएस समीर विश्नोई, रानू साहू और उप सचिव सौम्या चौरसिया सहित सीएम के कुछ करीबी नेता भी शामिल हैं।

ईडी  की दबिश के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को ट्वीटर पर तंज कसा है उन्होंने ट्विट कर लिखा मेरे जन्मदिन के दिन आज आपने मेरे राजनीतिक सलाहकार एवं मेरे को ओएसडी सहित कारोबारी के यहां ईडी  भेज कर जो अमूल्य तोहफा दिया है इसके लिए बहुत आभार .

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *