Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

Nbcindia24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के निर्देशानुसार सिटीजन क्लब में मंडल ब्लॉक कांग्रेस उत्तर क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सेक्टर और बूथ कमेटी की बैठक क्षेत्रीय विधायक और केबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया के मुख्यातिथ्य में रखा गया ।

बैठक की अध्यक्षता विवेक मसीह मंडल अध्यक्ष उत्तर क्षेत्र ने की। विशेष अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर थे। केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया ने 2023 के विधानसभा चुनाव में जुटने के लिए अभी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आह्वान किया और मंडल कांग्रेस, सेक्टर अध्यक्षों,बूथ अध्यक्षों एवम उनकी कमेटी को बूथ मैनेजमेंट के बारे में जानकारी दी। बुथ मैनेजमेंट को मजबूत करने का आव्हान किया। छत्तीसगढ भूपेश बघेल की सरकार की योजनाओं को हर व्यक्तियों तक पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी, प्रदेश प्रतिनिधि रतिराम कोसमा, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस संगीता नायर, सेक्टर अध्यक्ष युवराज साहू, प्रमोद तिवारी और के ईश्वर राव, बूथ अध्यक्ष ममता पाण्डेय, स्वप्निल तिवारी, बृजमोहन सिंह नेताम, भरत देवांगन, विजय लक्ष्मी, श्रुति यादव, जनक निषाद, चिन्नामल गुंडू, शफीक अहमद कुरैशी, रामू शर्मा, श्याम सुन्दर कोठारी, के जया लक्ष्मी, शकील खान, जावेद खान, हरीश खस, अनिल कोम्बे, हासिम कुरैशी, प्रदीप बाघ, और नीतेश बांबेश्वर, जिला सचिव रवि जायसवाल, दक्षिण मंडल अध्यक्ष संतोष पाण्डेय,एल्डरमैन अप्पू महेंद्रन, जी ईश्वर राव, जगदीश श्रीवास,पार्षद रोशन पटेल, रूकसाना बेगम एवम चंदू सिन्हा, अभय सिंह,अजय छाजेड़,सतीश कांबले,अशोक जैन, हीरालाल पवार,जोगेन्द ठाकुर,श्रीनिवास राव, सुमित्री निषाद, प्रवीण शर्मा, अजय बघेल, परितोष हंसपाल, सी शिवा, जीवन लाल साहू शमीम अहमद सिद्दकी सुदामा शर्मा, प्रदीप बबलू, विलियम भौरा, पप्पू पंजवानी,बसंत साहू, नय्युम खान, फ्रांसिस कोलिन, विल्सन मैथ्यु, स्मिता जॉर्ज, राकेश जॉन, कीर्ति लता ठाकुर, विद्या रावटे, बी एस एन मूर्ति, तोरण देवांगन संतोष साहू, संतराम निर्मलकर, प्रेम लाल, ओमप्रकाश जायसवाल, अशोक श्रीवास्तव, नीरज साहू,इंदरमन जोशी, मनोज कुमार, प्रभा माथनकर, सरोज मानिकपुरी राधा शर्मा,रीता शर्मा,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। अंत में बैठक के पश्चात शोषण अन्याय अत्याचार झूठ और नफरत फैलाने वाले के खिलाफ पूरे भारत में आवाज बुलंद करने वाले निडर साहसी सत्य अहिंसा एवं सामाजिक न्याय के पक्षधर जन नेता एवं मार्गदर्शक अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पूर्व सांसद राहुल गांधी का जन्मदिवस केक काट कर मनाया गया।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *