Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

Nbcindia24/वीरेंद्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा । डौंडी ब्लॉक के ग्राम खलारी के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया था जिसमें मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए। स्कूल प्रबंधन के द्वारा  मंत्री प्रतिनिधि का स्वागत एवं सम्मान किया गया तत्पश्चात अपने उद्बोधन में मिडिल स्कूल में रंगमंच निर्माण एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 15000 रुपए देने की घोषणा किया एवं प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया ।स्कूल प्रबंधन ने मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पुनीत सेन , जनपद सदस्य टीकम नेताम , पार्षद पलटन भूआर्य, खैरवाही के सरपंच बूढ़ान सिंह उईके ,मीडिया प्रभारी रविकांत देशमुख , स्कूल प्राचार्य जानसन मैडम, ग्राम के सरपंच एवम छात्र-छात्राए एवम ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *