Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

Nbcindia24/ मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता राजा पटेरिया ने कुछ ऐसा कह दिया कि जमकर आलोचना होने लगा है यदि संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने को तत्पर रहो, यह कहना है पूर्व मंत्री राजा पटेरिया का, दरअसल वह पन्ना जिले के पवई रेस्ट हाउस में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंडलम सेक्टर अध्यक्षों की एक बैठक के आयोजन में बोल रहे थे जहांपर मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस प्रभारी मनोज त्रिवेदी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शारदा पाठक, पूर्व मंत्री राजा पटेरिया, सहित कई दिग्गज एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे और विभिन्न वक्ताओं ने अपने उद्बोधन दिए।

इस दौरान पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के बोल बिगड गये, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जहां पर पूर्व मंत्री राजा पटेरिया बोलते बोलते बोल गए कि मोदी इलेक्शन खत्म कर देगा, मोदी धर्म जाति भाषा के आधार पर बांट देगा, और दलित आदिवासियों अल्पसंख्यकों का भावी जीवन खतरे में है, संविधान यदि बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो, हालांकि इसके उपरांत राजा पटेरिया अपने शब्दों को संभालते हुए कहते हैं कि हत्या इंदा-सेंस हराने का काम करो, क्योंकि जो जीत होती है वह कार्यकर्ता की होती है, और जो हार होती है वह सेनापति की होती है।

जिसके बाद राजा पटेरिया का यह वक्तव्य सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है राजा पटेरिया के वक्तव्य के वीडियो की Nbcindia24 पुष्टि नही करता है लेकिन जो वीडियो वायरल हो रहा है वह बेहद चोकाने वाला है और कांग्रेस पार्टी अपनी जीत के लिए किस हद तक जा सकती है यह राजा पटेरिया के एक वायरल वीडियो से सहज अंदाज लगाया जा सकता है।

 

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *