Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

Nbcindia24/ वीरेन्द्र भारद्वाज / दल्लीराजहरा। ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा  06 दिसम्बर को देश के प्रथम कानूनमंत्री, संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की पुण्यतिथि को परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया  गया । सर्वप्रथम बाबासाहब अंबेडकर जी की मूर्ति व तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया तिलक व पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, उत्तर कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष विवेक मसीह, जिला अध्यक्ष युवक कांग्रेस प्रशांत बोकड़े, ब्लाक उपाध्यक्ष मोहन लाल साहू, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन,आई एल सोनवानी, सेवानिवृत शिक्षक हेमंत कांडे, चंद्ररेखा नांदेश्वर, पार्षद स्वप्निल तिवारी, एल्डरमैन जगदीश श्रीवास, परितोष हंसपाल ने बाबासाहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जीवनी पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह ने व आभार प्रदर्शन ब्लॉक महामंत्री सुरेश कुमार ठाकुर ने किया। इस अवसर पर जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदण्ड, जिला अल्पसंख्यक महामंत्री रूबी एंथोनी, पार्षद रोशन पटेल,एल्डरमैन जी ईश्वर राव, जगदीश श्रीवास, ब्लॉक महामंत्री श्रीनिवास राव, ब्लॉक सयुक्त महामंत्री जितेन्द्र मेश्राम, ब्लॉक सचिव विलसन मैथ्यू,डोमेन्द्र सावलकर, प्रमोद चौधरी, मनोज साहू, बसंत साहू, पप्पू पंजवानी, अनिल कोम्बे, रमेश भगत, युकां नेता मनीष सेन, आदिभ भगत, जसविंदर सिंह गिल, हेमंत पटेल, विशाल दसोड़े, अभिजीत भगत, अशोक श्रीवास्तव,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *