Breaking
Thu. Nov 20th, 2025

Nbcindia24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा ।   छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाते हुए छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी को नमन करते हुए दल्ली राजहरा मंडल द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया।

स्थापना दिवस की इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंग द्वारा समृद्ध छत्तीसगढ़ को वर्तमान समय में कांग्रेस सरकार द्वारा बदहाल स्थिति मिलाकर छोड़ दिया गया है आवास योजना का पैसा वापस जा रहा है।

रेडी टू ईट की बहनों का रोजगार छीना जा रहा है सड़क की दुर्दशा देख कर जनता त्राहि-त्राहि कर रही है अवैध कारोबार गली गली में चल रहे हैं साथ ही साथ छत्तीसगढ़ में बढ़ते गुंडा राज, भ्रष्टाचार ट्रांसफर उद्योग अवैध वसूली े विषय में भी अपनी बात रखी l
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने अपने प्रथम उदबोधन में सर्वप्रथम मंडल कार्यकारिणी एवम मोर्चा प्रकोष्ठ की समीक्षा की तत्पश्चात श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी को याद करते हुए उनके कार्यों को याद किया जिसमें परमाणु शक्ति आर्थिक विकास हेतु ,राष्ट्रीय चतुर्भुज सड़क योजना, छत्तीसगढ़ में एम्स की स्थापना संकल्प एनटीपीसी जैसे उद्योग की स्थापना से छत्तीसगढ़ विकास की रूपरेखा तय की थी, इसके उपरांत भाजपा की रीति एवम नीति के बारे में विस्तार से अपनी बात रखी मंडल उपाध्यक्ष सुजीत झा ने मोदी सरकार के पिछले आठ वर्षो की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश जायसवाल ने छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद भाजपा सरकार द्वारा 15 वर्षो में किए गए कार्यों के बारे में बताया कार्यक्रम प्रभारी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र पिपरे ने अटल जी के द्वारा जय जवान, जय किसान और जय विज्ञान के बारे में बताया सभा को भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति भूपेंद्र श्रीवास व मनन गुप्ता ने भी संबोधित किया संचालन सुजीत झा आभार प्रदर्शन भाजयुमो अध्यक्ष संजीव सिंग ने किया बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया की आने वाले समय में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेक वापस भाजपा की सरकार बनाएंगे l
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री महेंद्र सिंग नेता प्रतिपक्ष बॉबी छतवाल अनुसूचित जाति प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हितेश मेश्राम कोषाध्यक्ष अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष कासिम कुरेशी भाजयुमो जिला मंत्री सोनू ठागेल, रमेश जैन कोषाध्यक्ष मंडल मंत्री रमेश गुजर ,दिलीप सिंगरोंल महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मरकाम पार्षद राजेश कांबले ,हेमंत गौतम ,ताम्रध्वज सुधाकर, परमिला पारकर ,ममता नेताम , पूर्व पार्षद ललित जॉन श्रीमती लीलावती साहू शंकर साहू ,ए उदय कुमार, कविता तिगोटे, रानू ठाकुर, सुमित जैन ,निलेश श्रीवास्तव ,दमन दीप प्रवीण उईके,उमेश विश्वकर्मा, राकेश कोसरे ,बंटी चोपड़े ,जसवंता नायक, एम.एस. श्रीजीत ,राजकुमार गुप्ता,दिनेश ठाकुर, हरिश बाघ, अमन, राजा रामटेके,पंकज धनकर पुष्पा सिंग,यश कुमार ,अमित चिकवा, संतोष साहू, मिथलेश, ओम प्रकाश, पंकज साहू, चक्रधर ,हालेंद निषाद, मोहित, निर्मल, चेमन,ओमप्रकाश, लोकेश शर्मा ,रोहित साहू,विनोद वर्मा, दीपक श्रीवास, मोनू भावरा,आदि लोग उपस्थित थे ।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed