Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

आदिवासी ब्लॉक डौंडी के गुजरा विद्यालय के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित।
Nbcindia24/ वीरेंद्र भारद्वाज / दल्ली राजहरा। 49 वी जवाहरलाल नेहरू गणित विज्ञान व पर्यावरण प्रदर्शनी प्रतियोगिता में आदिवासी ब्लॉक डौंडी के ग्राम गुजरा विद्यालय के विद्यार्थी निखिल ,पुष्पेंद्र, गौरव ,उमेंद्र हितेश ,मलेश्वर ढालेश्वरी व प्राची ने विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता में ब्लॉक ,जिला, संभाग व राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया हैं।अब यह विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुए हैं यह छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए नेहरू साइंस सेंटर मुंबई में 18 नवंबर 2022 को अपने कार्यक्रम का प्रदर्शन करेंगे। उक्त कार्यक्रम विद्यालय की व्याख्याता श्रीमती अनीता सिंह के कुशल मार्गदर्शन में तैयार किया गया एवं एस. सिन्हा श्रीमती नेहा साहू तथा रितिका शर्मा का सहयोग रहा l
इस उपलब्धि पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा बालोद जिला शिक्षा अधिकारी बालोद ,गुजरा विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती चित्रा भट्टाचार्या, समस्त शाला परिवार ,ग्राम गुजरा के समस्त ग्रामवासी व डौंडी ब्लाक के समस्त प्राचार्य गणों ने हर्ष व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी l

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *