Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

Nbcindia24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्ली राजहरा । नगर के वार्ड क्रमांक- 17 में दल्ली राजहरा यादव समाज, फ्रेंड्स युवा विकास समिति व वार्ड 14, 15,16व 17 वार्डवासियों के विशेष सहयोग से गोवर्धन पूजा उत्सव बड़ी हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया।

गोवर्धन पूजा उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में दल्ली राजहरा नगर के प्रथम नागरिक नगरपालिका अध्यक्ष- शिबू नायर, वार्ड 17 के पार्षद- ताम्रध्वज सुधाकर, वार्ड 09 के पार्षद- श्रीमती श्रुति यादव, तथा वार्ड 14 की पूर्व पार्षद- योगेश्वरी यादव जी उपस्थित थे। गोवर्धन पूजा उत्सव समस्त वार्ड वासियों के विशेष सहयोग से हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया, जिसमें गोवर्धन पूजा के साथ ही भव्य आतिशबाजी भी किया गया व डीजे की धुन पर वार्ड वासियों द्वारा संगीतमय नृत्य भी किया गया, दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष- शिबू नगर द्वारा मंच में छत निर्माण की घोषणा किया गया, इस कार्यक्रम को देखने हेतु भारी संख्या में दल्ली राजहरा के साथ ही आसपास के ग्रामीण जन भी उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।वार्ड-17 दल्ली राजहरा में गोवर्धन पूजा उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दल्ली राजहरा यादव समाज, फ्रेंड्स युवा विकास समिति दल्ली राजहरा व वार्ड वासियों का भरपूर सहयोग रहा, इस कार्यक्रम सफल बनाने हेतु शंकर साहू अध्यक्ष फ्रेंड्स युवा विकास समिति दल्ली राजहरा, योगेश यादव अध्यक्ष यादव समाज दल्ली राजहरा, फ्रेंड्स युवा विकास समिति के सचिव- भूषण यादव, बैगा रमन यादव, प्रकाश कुमार, कोषाध्यक्ष- भोला दास मानिकपुरी, संगठन मंत्री- पुरुषोत्तम यादव, रमेश यादव, दुलार सिंह साहू, देवराज यादव, महामंत्री- करण यादव, महादेव साहू, महावीर यादव, अंकिता यादव, पदमा यादव, चंद्रिका यादव, किरण यादव, भूमिका मानिकपुरी, मिथिलेश गिरी गोस्वामी, कुबेर गिरी गोस्वामी, कमलेश यादव, सहित वार्ड वासियों का प्रमुख सहयोग रहा। उपरोक्त जानकारी मीडिया में योगेश यादव अध्यक्ष यादव समाज दल्ली राजहरा ने दी है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *