Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

Nbcindia24/ वीरेंद्र भारद्वाज /दल्ली राजहरा । नगर का होनहार क्रिकेट खिलाड़ी समर्पित ठाकुर का चयन कूच बिहार ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 के लिए छत्तीसगढ़ अंडर 19 टीम में हुआ। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई द्वारा आयोजित कूच बिहार ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) की अंडर 19 टीम से प्रतिनिधित्व करेंगे। ज्ञात हो कि समर्पित ठाकुर भिलाई इस्पात संयंत्र भिलाई व राजहरा माइंस राजहरा की टीम से खेलते हैं वर्तमान में बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 10 भिलाई में कक्षा 12 वी में अध्यनरत हैं और बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड में अभ्यास करते वे अच्छे तेज गेंदबाज और बल्लेबाज हैं और कोच राजा गोपालन, राजा बनर्जी, परमजीत सिंह, मोहन दास, गोपाल राव, सुरेश रेड्डी, आनंद माधव, हरप्रीत सिंह भाटिया, ऐश्वर्य मौर्य, विवेक मसीह से समय समय पर क्रिकेट के गुर सीखते हैं। वह एलआईसी एजेंट व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुरेश कुमार ठाकुर व अनिता ठाकुर के छोटे पुत्र हैं।उनके CSCS अंडर 19 क्रिकेट टीम में चयन पर नगर में हर्ष व्याप्त है।बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, मंत्री मीडिया सचिव विवेक मसीह, संस्कार ठाकुर,चार्ली वर्गीस, विनोद मिश्रा,ज्ञानेंद्र सिंह, अशोक सिंह, साजू जोसेफ, एम एल साहू,रामाधीन प्रसाद, जिला सयु महामंत्री विजय जोगदंड, रूबी एंथोनी जिला महामंत्री अल्पसंख्यक कांग्रेस, पार्षद सोनी मनोज पिंटू दुबे, अशोक ठाकुर, सुरेश ठाकुर, दिनेश ठाकुर, राजेश ठाकुर अमित ठाकुर , महेश ठाकुर,राकेश ठाकुर, विनय बलबीर, विनय सिंह, महेश सिंह, मनोज सिंह, दीपक सिंह शामिल है ।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *