Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

Nbcindia24/ वीरेंद्र भारद्वाज / दल्ली राजहरा । भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश संगठन के आह्वान पर दल्ली राजहरा युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में छग राज्य में ईडी के छापे में संलिप्त भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने में लगी राज्य की कांग्रेस सरकार के भ्रष्ट कार्यप्रणाली के विरुद्ध में राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंका गया।

ज्ञात हो विगत दिनों में ईडी द्वारा छग राज्य के अधिकारियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई जिसके विरुद्ध में काँग्रेस सरकार ने मोर्चा खोल लिया और उनके बचाव में बयान देने लगी जो ये पूर्ण रूप से दर्शाती है कि सरकार के ही सरंक्षण में ही भ्रष्टचार राज्य में पनप रहा है।

पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष कासिम कुरैशी, मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सुजीत झा मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह, सुजीत झा, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भूपेंद्र श्रीवास, युवा मोर्चा महांमत्री एम एस श्रीजीत, भूषण निर्मलकर, विशाल मोटवानी, सुरेश जयसवाल, दमनदीप सिंह, रमेश गुज्जर, जनार्दन सिंगरौल, राकेश कोसरे, उमेश विश्वकर्मा, सुमित जैन, मनीष पाठक, जीवन, मनन गुप्ता, मेवा पटेल, खेमलाल, सर्वजीत सिंह, सोनू, किशन, विनोद, रोशन, विक्की, संटू यादव, भुवनेश्वर, अंकित एवं भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *