Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

Nbcindia24/ वीरेंद्र भारद्वाज /दल्ली राजरा । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया  के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा दिनांक 17 अक्टूबर से 03 नवम्बर तक विभिन्न वार्डों व बूथों पर ब्लॉक स्तरीय भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली जावेगी। इसी तारयतम में आज दिनांक 17/09/2022 को प्रातः 06:30 से वार्ड नं 01 में राजहरा बाबा मंदिर से पूजा अर्चना कर वार्ड नं 01,02 व 05 में भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गईं। भारत जोड़ो पदयात्रा में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह, जिला उपाध्यक्ष संगीता नायर, जिला महामंत्री विजय जोगदंड, जिला सचिव रवि जायसवाल, जिला सचिव युवराज साहू, जिला महामंत्री अल्पसंख्यक विभाग रूबी एन्थोनी, ब्लॉक उपाध्यक्ष जोगेंद्र ठाकुर, ब्लॉक महामंत्री सुरेश ठाकुर, ब्लॉक सयुक्त महामंत्री जितेन्द्र मेश्राम, एल्डरमेन जगदीश श्रीवास व जी ईश्वर राव, अनिल कोम्बे, अजय नोन्हारे, मनोज साहू,जावेद खान, बसंत साहू, विलियम भौरा, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

 

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *