Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

Nbcindia24/ वीरेंद्र भारद्वाज /दल्ली राजहरा । भारतीय जन संघ के संस्थापक एवं ,एकात्म मानववाद पे प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्मदिन मनाया गया। मण्डल अध्यक्ष मनीष झा एवं जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष विक्रम धुर्वे ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताए कि.पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नगला चन्द्रभान नामक गांव में हुआ था। इनके पिता का नाम भगवती प्रसाद उपाध्याय और माता का नाम रामदुलारी था।राजनीति और संघ के प्रचारक के अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने साहित्य के क्षेत्र में काफी योगदान दिया। उनकी हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों ही भाषाओं में अच्छी पकड़ थी। जिसके चलते उन्होंने अपने लेख में दोनों ही भाषा का बखूबी प्रयोग किया था। इस अवसर पर नगर पंचायत चिखला कसा उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम, शक्ती केंद्र प्रभारी ज्ञानप्रकाश साहू, बुथ पालक सुंदर लाल बेलचंदन, बुथ अध्यक्ष अवध राम साहू, बूथ सचिव निखिल टेकाम,महिला प्रभारी श्रीमति जयंती साहू,BLA 2 नरेंद्र निर्मलकर,युवा प्रभारी लोकेंद्र टेकाम, सुखिराम कोमा, गोवर्धन हिरवानी, करिश्मा टेकाम, कृष्णा राम यादव, जनक लाल कुंजाम, डोमार साहू जी, हरक राम टेकाम जी, गीतेश कचलाम जी की उपस्थिति में बूथ का बैठक एवं मन की बात को सुना गया।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *