Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

Nbcindia24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्ली राजहरा । अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिये प्रताड़ित करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की ने बताया कि 30.07.2022 को मृतिका स्वीप्ती जो अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसकी सूचना थाना में प्राप्त होने पर मर्ग पंजीबद्ध कर जांच कार्यवाही में लिया गया। पुलिस अधीक्षक जिला बालोद, श्री जितेन्द्र कुमार यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के मार्ग दर्शन में
प्रकरण की जांच प्रारंभ किया गया। प्रकरण की मृतिका नवविवाहिता होने से प्रकरण की जांच दौरान मृतिका के शव का पंचनामा कार्यवाही कार्यपालक मजिस्ट्रेट दल्लीराजहरा
द्वारा किया गया तथा शासकीय अस्पताल चिखलाकसा से मृतिका के शव का पी. एम. कराया गया एवं मृतिका के वारिसानों, गवाहों से विस्तृत पूछताछ कर कथन लिया गया। मृतिका के वारिसानों द्वारा तथा साक्षीयों के द्वारा बताया गया कि मृतिका एवं
आरोपी आशीष खोण्डे दोनों प्रेम विवाह किये थे। विवाह के पश्चात् मृतिका अपने पति आशीष खोण्डे के साथ सारंगढ़ चली गई थी, इसी दौरान आरोपी द्वारा मृतिका के पिता की संपत्ति में मकान के हिस्से की मांग को लेकर एवं चरित्र पर शंका करके अपनी
पत्नि मृतिका से आये दिन लड़ाई-झगड़ा मारपीट व गाली-गलौच कर विवाद किया जाता था, जिससे मृतिका परेशान होकर दिनांक 30.07.2022 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रकरण में मृतिका के वारिसानों, गवाहों के कथन, पी. एम. रिपोर्ट
तथा परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर आरोपी आशीष खोण्डे का कृत्य प्रथम दृष्टया धारा-304 (बी) भादवि. अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तद्उपरांत पुलिस द्वारा आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उनसे
घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो घटना दिनांक को अपनी पत्नि / मृतिका को उनके पिता की संपत्ति में मकान के हिस्से की मांग व् चरित्र पर शंका कर परेशान किया था ।

 

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *