Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर शहर भाजपा मंडल ने कोविड-19 टीकाकरण के प्रचार हेतु आज बालोद शहर के लिए प्रचार वाहन को किया रवाना
इस प्रचार वाहन को प्रदेश भाजपा के मंत्री व इस अभियान के प्रदेश सदस्य राकेश यादव व शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

आज भाजपा शहर मंडल के लोगों ने शहर के विभिन्न वार्डों के बुजुर्गों को कोविड वैक्सिंग सेंटर तक लाने की व्यवस्था भी की उनका टीकाकरण भी कराया और यह अभियान भाजपा शहर मंडल का अभी कुछ दिनों तक अनवरत जारी रहेगा लगभग आज शहर से 30 लोगों को शहर मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने लाकर कोविड-19 का टीकाकरण करवाया जिसमें नयापारा, शिकारीपारा व कुंदरू पारा के लोग शामिल है

शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने बताया कि हमारा यह प्रचार और जन जागरण अभियान 3 अप्रैल तक अनवरत जारी रहेगा जिसमें हम लोगों को कोविड-19 के वैक्सीन के लिए प्रेरित करके उनको कॉविड वैक्सीन सेंटर तक लाकर उनका टीकाकरण कराएंगे और शहर के वृद्ध जनों से नागरिकों से मेरा अनुरोध है कि आप आगे हैं और इस टीकाकरण को लगाकर सुरक्षित जीवन जिए

इस अभियान में युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अमित चोपड़ा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लीला शर्मा,शहर महामंत्री नरेंद्र सोनवानी,शहर मंत्री प्राची लालवानी, शहर मंत्री कमल पंपलिया,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री राजेंद्र कानेकर, महिला नेत्री हितेश्वरी कौशिक,रेखा यादव,दिनेश तापड़िया,नेमचंद साहू,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें

Nbcindia24

Related Post