Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

Nbcindia24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्ली राजहरा ।  हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बालोद जिले में भारतीय मजदूर संघ द्वारा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

भारत के लिए इस बार का स्वतंत्रता दिवस बेहद खास है, भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि क्योंकि इस बार अपना मुल्क आजादी के 75 साल पूरे कर रहा है। स्वतंत्र भारत का वर्ष 2022 को 76 वां स्वतंत्रता दिवस है । क्योंकि हमारे देश को आज़ादी मिले 75 साल पूरे हुए हैं। इसीलिए ये भारत की आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ होगी। हिंदुस्तान इसी के साथ केंद्र की मुहिम के तहत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा । सुबह 09 बजे भारतीय मजदूर संघ कार्यालय भवन राजहरा शाखा में ध्वजारोहण किया गया और मिठाईयां बांटी गई। भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद ने आज उन महान योद्धाओं और स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति का सम्मान किया जिन्होंने भारत को एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने कहा कि
भारतीय रूप में हमारी पहचान *”विविधता में एकता”* यानी विविध संस्कृति, धर्म और भाषा की भूमि के प्रतीक के रुप में दर्शायी जाती है। पिछले 75 वर्षों में, हमारा देश दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में उभरा है और अब तक, हम एक राष्ट्र के रूप में अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, दूरसंचार उद्योग के साथ हरित क्रांति जैसे क्षेत्रो में खुद को साबित कर चुके हैं और वर्तमान में, हम एक मजबूत आईटी हब बनने की दिशा की ओर आगे बढ़ रहे हैं। उपस्थित सदस्यों को राजहरा शाखा के सचिव लखन लाल चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में हमारा देश दुनिया के सबसे बड़े से बड़े लोकतांत्रिक राष्ट्रों की सूची में गिना जाता हैं।हालांकि अभी भी हमारा काफी लम्बा सफर बचा है और आप जैसे संघ के कार्यकर्ता और देश की युवा शक्ति ही है, जो इस देश में अनुकूल परिवर्तन ला सकती है और इसे समृद्धि और विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है। मुझे भी आप लोगों से यही उम्मीद है।लेकिन हमेशा एक बात याद रखें, की आप कभी अपने सिद्धांतों से समझौता न करें और एक ईमानदार, जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने जीवन को नियंत्रित कर देश की सेवा करतें रहें। वास्तव में यहीं से आपकी वास्तविक स्वतंत्रता की शुरुआत होती हैं। संध्या 07 बजे कार्यलय भवन में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव को 75 दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। ईस अवसर पर मुख्य रूप से जिला मंत्री मुश्ताक अहमद, राजहरा शाखा अध्यक्ष किशोर कुमार मायती, सचिव लखन लाल चौधरी, संजय यादव, महेंद्र साहू, चन्द्राकार,विमल यदु,नागेश जैन किसून राम एवं अन्य संघ के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *