Breaking
Sat. Nov 22nd, 2025

बालोद/ जिला मुख्यालय में आज राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह बरसते पानी में भी हर्ष उल्लास के साथ गरिमामय ढंग से मनाया गया। समारोह की मुख्य अतिथि प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया ने प्रातः 09 बजे स्व.सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि  भेंडिया ने शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और हर्षोल्लास के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे भी आसमान में छोड़े।

इस अवसर पर संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष  सोनादेवी देशलहरा, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष विकास चोपड़ा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश डाॅ. प्रज्ञा पचैरी, कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव, सेनानी 14वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल डी.आर.आचला, वनमंडल अधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

समारोह में मार्चपास्ट, हर्षफायर, राष्ट्रपति की जय का उद्घोष किया गया। मंत्री भेंडिया ने जिले के शहीद जवानों के 36 परिजनों को शॅाल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने जिला स्तर पर कर्तव्यों का श्रेष्ठ निर्वहन करने वाले 83 अधिकारियों, कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

 

कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव व गुंडरदेही विधायक ने कोंडागांव जिला मुख्यालय विकास नगर ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली भारी बारिश में जन सैलाब उमड़ा समारोह का हिसा बनने जिला कलेक्टर दीपक सोनी ने सभी को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

 

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बालोद कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज प्रातः 07.30 बजे संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी और संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर देश की आजादी के लिए किए गए उनके अथक प्रयासों के प्रति कृृतज्ञता व्यक्त की।

इस अवसर पर एडीएम योगेन्द्र श्रीवास, डिप्टी कलेक्टर शीतल बंसल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

 

 

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed