Breaking
Sat. Apr 25th, 2026

nbcindia24/ वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा/डौण्डी, । सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने देश में 50 सालों से अधिक समय तक सत्ता पर राज करने वाली कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा की कांग्रेस को देश के कानून पर भरोषा नहीं है। देश की जांच एजेंसी के ऊपर विश्वास नहीं है सड़को में कांग्रेस के सभी नेता जिसमें ऐसे भी केन्द्रीय नेता शामिल है जो कभी सड़कों में नहीं उतरे हैं राहुल गांधी के ऊपर चल रही सरकारी जांच एजेंसी के कार्य पर हिंसा करने से भी परहेज नहीं करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ उतर कर जांच एजेंसी के कार्यप्रणाली पर दबाव बनाया जा रहा है अगर राहुल गांधी निर्दोष होंगे तो खुद ही कांग्रेस को जवाब मिल जाएगा । देश का कानून व संविधान सबके लिए एक समान है। सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे ने यह भी आरोप लगाते हुए आगे कहा की कांग्रेस का राहुल गांधी के ऊपर चल रहे जांच के खिलाफ प्रदर्शन को सत्याग्रह का नाम देकर हिंसा आगजनी करना यह दिखाता है की कांग्रेसियों को देश के कानून पर विश्वास नहीं है। कांग्रेसी नेता हिंसा आग से भ्रष्टाचार को छुपाने का कार्य कर रहे हैं जिसे पुरा देश देख रहा है। महाराष्ट्र के एक कांग्रेसी नेता प्रधानमंत्री की मौत की बात खुलेआम बोल रहा है जिससे पुरा देश आक्रोश में है उन्होने कहा की इस नेता पर देशद्रोह का मामला बनता है कांग्रेस की यह कैसी सोच व नीति है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री 3 दिन से अपने राज्य की कामकाज छोड़ कर दिल्ली में धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे है। इससे साफ प्रतित होता की कांग्रेस जांच में दबाव बनाने पुरे देश में सत्ता में काबिज दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी उतार दिया है। यह सीधा सीधा भ्रष्टाचार को छुपाने की योजना प्रतित होती दिख रही है। हाई कोर्ट के निर्देश पर जांच एजेंसी राहुल गांधी पर ईडी जांच कर रही है यह बात पुरे देश के दो राज्यों में बची कांग्रेस यहां से भी सत्ता गवाने के बाद समझेगी कांग्रेस के क्रियाकलापों से पुरे देश में यही संदेश जा रहा है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *