Breaking
Sat. Apr 25th, 2026

nbcindia24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा । प्रदेश संगठन एवं जिला संगठन के आह्वान पर दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर अध्यक्ष सोमेश जयसवाल के नेतृत्व में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 08 साल के सफल कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा नगर के अस्पतालों में फल वितरण एवं सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सोमेश जायसवाल ने बताया कि नरेंद्र मोदी जी के 8 वर्ष के सफल कार्यकाल एवं उनके देश के प्रति सेवा एवं समर्पण की भाव से प्रेरित होकर आज हमारे द्वारा नगर के आरोग्य अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया एवं अस्पतालों में सेवा कार्य किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष कासिम कुरैशी, मंडल महामंत्री राकेश द्विवेदी महेंद्र सिंह जिला किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी शंकर साहू भाजयुमो जिला मंत्री सोनू ठगेल नगर उपाध्यक्ष निलेश श्रीवास्तव पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू कुकरेजा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा सदस्य प्रवीण वीके एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *