Breaking
Fri. Apr 24th, 2026

बालोद/देवरीबंगला / भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण संबलपुर पंचायत भवन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी ने की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा है कि देश के विकास और नवनिर्माण में स्वर्गीय राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राजीव गांधी ने युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर सम्हाली। उनके दूरदर्शी युवा सोच के कारण सूचनाक्रांति आई जिसने देश को एक नई गति और दिशा दी। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं को अधिकार संपन्न बनाकर देश की नींव मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मतदान की आयु 21 से कम कर 18 की। अध्यक्ष सोनादेवी ने कहा कि प्रदेश के 22 लाख से अधिक किसानों को सीधे उनके खातों में कृषि आदान सहायता राशि के रूप अंतरित की जा रही है। इस योजना के तहत बीते 2 वर्षों में बड़ी राशि दी गई है। इस साल भी राजीव जी की पुण्यतिथि के अवसर पर किसानों को योजना के तहत 1720 करोड़ रूपये की पहली किश्त दी जा रही है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी ने कहा राज्य सरकार ने किसानों के अलावा गांवों के भूमिहीन परिवारों को आर्थिक सम्बल और न्याय देने के उद्देश्य से राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि सुराजी गांव योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था और समाज के एक बड़े हिस्से को आर्थिक रूप से मजबूत करने में मददगार साबित हो रही है।

जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर ने कहा कि राजीव जी आतंकवाद के आगे नहीं झुके और देश के लिए अपने प्राणों की भी परवाह नहीं की। उनके सम्मान में और उनको श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी पुण्यतिथि 21 मई को पूरा देश आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाता है। आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार जैसी जड़े समाप्त कर देश और प्रदेश में विकास के लिए सबका संकल्प और कार्य ही राजीव जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, प्रमोद दुबे, पूर्व अध्यक्ष कृष्णा दुबे, राम शिरोमणि तिवारी, राजू प्रभाकर, अंजनी कोठारी, सुरेश सांखला, नरेंद्र देशलहरा, युगांत चंद्राकर, भोला देशमुख, वीरेंद्र निरोटी, उपस्थित थे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *