Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

nbcindia24/वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा । भारतीय जनता युवा मोर्चा दल्ली राजहरा मंडल के द्वारा प्रदेश संगठन के आह्वान पर जिला अध्यक्ष आदित्य पिपरे एवं मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी के निर्देशानुसार नगर अध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा विश्वभर में भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले, प्रखर आध्यात्मिक गुरु एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित वर्चुअल युवा रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्य का उद्बोधन कार्यक्रम का प्रसारण किया गया जिसमे उन्होंने नए भारत मे युवाओं की भागीदारी का विषय रखा। इसके पश्चात भाजयुमो के कार्यकर्ता द्वारा कोविड-19 के गाइडलाइंस का पालन करते हुए स्वामी विवेकानंद के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों का स्मरण किया गया साथ ही उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

नगर अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि युवा दिवस के अवसर आयोजित वर्चुअल युवा रैल्ली में देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज दुनिया भारत को एक आशा की दृष्टि से, एक विश्वास की दृष्टि से देखती है क्योंकि, भारत का जन भी युवा है, और भारत का मन भी युवा है. हम युवा मोर्चा के साथी भी राष्ट्रहित का कार्य ऐसी ही संकल्पित होकर कर रहे है ताकि भारत विश्व पटल पर अपनी एक अलग पहचान बना सकें। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मंत्री सोनू ठगेल अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष दमनदीप सिंह भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अरविंद सौरभ, राजकुमार गुप्ता,महामंत्री एमएस श्रीजीत कोषाध्यक्ष सौरभ लोढा, मंत्री चाणक्य, सोशल मीडिया प्रभारी मनीष पाठक,कार्यकरणी सदस्य संतोष यादव, बिट्टू कनोजिया, मैजिक, प्रमोद उपस्थित थे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *