Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

nbcindia24/ वीरेन्द्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा । दल्ली डौंडी मुख्य मार्ग पर ग्राम खैरवाही के पास एक तेज रफ़्तार कार ने 5 वर्षीय बच्ची को जबरदस्त ठोकर मार दी । बच्चे रूद्र कुमार उम्र 5 वर्ष पिता प्रदीप कुमार के पैर में गंभीर चोट आयी है उनका एक पैर फ़्रेक्ट्चर हो चूका है , बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ से उसे दल्ली के निजी अस्पताल में बेहतर इलाज के लिये भर्ती कराया गया । घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया है, किन्तु एम्बुलेंस के ना पहुंचने से ग्रामीण नाराज़ होकर चक्का जाम करने पर मजबूर हो गए, और डौंडी से थाना प्रभारी अनिल ठाकुर के आने के बाद ग्रामीणो को समझाईइस देकर शांत कराया ग्रामीण सड़क पर तुरंत ब्रेकर बनाने की जिद पर अड़े थे । समाचार लिखे जाने तक वाहन चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं प्राप्त हुईं थी किन्तु डौंडी थाना प्रभारी द्वारा सभी जगह नाके बंदी करवा दी है ताकि वाहन को पकड़ा जा सके,भीड़ ने लगभग 2घंटे तक चक्का जाम किया था जिस वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लग गई थी ।

राजहरा सीएसपी मनोज तिर्की ने कहा कि यातायात नियमों को तोडने वाले वाहनों चालको के विरुद्ध समय समय पर कार्यवाही की जाती हैं। आगे भी यह जारी रहेगी ।थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने कहा कि अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाएगा । और उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *