Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

nbcindia24/ वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा । बालोद जिला के अंतर्गत दल्लीराजहरा के युवाओं ने रायपुर में एथलेटिक्स खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर नगर का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्व सैनिक सेवा संघ जिला बालोद द्वारा जिले की युवाओं को निशुल्क सेना, अर्ध सेना बल मैं प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं, साथ ही विभिन्न प्रतियोगिता में सहभागीता प्रदान कर रहे हैं सैनिक संगठन के साथी कोटेश्वर रेड्डी व साथ में युवा साथियों ने रायपुर में स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में भाग लिया।

नीलेश्वर 3000 मीटर जुगल किशोर 100 मीटर टिकेश्वर 3000 मीटर लगती 800 मीटर लॉन्ग जंप प्रकाश 3000 मीटर दौड़ शत्रुघ्न लॉन्ग जंप शॉट पुट 1500 मीटर दौड़ मैं भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । साथ ही रायपुर में आयोजित मुख्यमंत्री दौड़ में दिलेश्वर, टिकेश्वर ,युगल किशोर, शत्रुघ्न ,सोमल ने भाग लेकर बालोद जिला का नाम रोशन किया। पूर्व सैनिक सेवा संघ जिला बालोद ने पूर्व सैनिक कोटेश्वर रेडी व सभी प्रतिभागी युवाओं को बधाई दी है।
जिला पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष श्री राजकुमार साहू , आंनरी कैप्टन जगमोहन साहु, आंनरी captain आर एन पाठक, आंनरि कैप्टन वीपी सिंह, भीम सिंह गावकरण सिंह ,अजय कुमार, निजामुद्दीन खान, धनंजय कुमार, मोहंती, प्रेम सिंह ,संतोष सिन्हा, पुष्पाल साहू ,केपी तिवारी, पूरनलाल पुसरिया एवं सभी जवान साथियों की ओर से हमारे इस युवा टीम की उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *