Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

Nbcindia24/balod/ कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे आज गुरुवार को डौण्डी विकासखण्ड के दुरस्थ ग्राम हिड़कापार पहुॅचे। वहॉ उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर ग्राम में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्राम में पेयजल, विद्युत, शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन मिलने आदि की जानकारी ली।

देखें वीडियो?

कलेक्टर ने ग्राम में सोलर पम्प से संचालित पेयजल व्यवस्था का अवलोकन किया और स्वयं वहॉ से पानी पीकर पेयजल की गुणवत्ता परखी। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को समय-समय पर पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा आवागमन हेतु सड़क निर्माण की मॉग किए जाने पर कलेक्टर ने बताया कि ग्राम तक पहुॅचने का मार्ग वन मार्ग है। सड़क निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगा। उन्होंने शासकीय उचित मूल्य की दुकान से ग्राम तक राशन उपलब्ध कराने हेतु भी आवश्यक व्यवस्था कराने ग्रामीणों को आश्वस्त किया।

कलेक्टर ने ग्राम में संचालित शासकीय प्राथमिक शाला पहुॅचकर छात्रों तथा शिक्षकों की उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने छात्रों से पाठ्यक्रम से संबंधित चर्चा की और लगनपूर्वक पढ़ाई करने उन्हें प्रेरित किया। कलेक्टर ने शाला भवन में आवश्यक मरम्मत कार्य के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया।

कलेक्टर महोबे ने गांव में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण गरम भोजन नियमित देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु वैक्सीन लगाने के लिए शेष बचे लोगों की जानकारी ली और 18 वर्ष से अधिक उम्र के शतप्रतिशत लोगों को अनिवार्य रूप से दोनो डोज लगाने प्रेरित किया।

इस अवसर पर एस.डी.एम. श्रीमती प्रेमलता चंदेल, डिप्टी कलेक्टर व जनपद पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश ठाकुर सहित तहसीलदार, वन विभाग के अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारी, सरपंच और ग्रामीण मौजूद थे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *