Breaking
Thu. Nov 20th, 2025

nbcindia24/वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहर। सूर्योदय होने से पहले ही व्रतधारी महिलाओं, बच्चों व पुरुषों ने टाउनशीप स्थित यूपी बिहार सांस्कृतिक भवन में बने कुंड में एकत्रित होकर छठ पर्व की समाप्ति पर सुबह उगते हुए सूरज को अर्ध्य देकर पूजा अर्चना की तथा व्रतधारी महिलाओं ने कुंड के पानी में उतरकर सूर्य देव को जल देते हुए प्रणाम किया।

सूर्य की उपासना का पर्व ही छठ पर्व की महत्ता को प्रतिपादित करता है। बुधवार को यूपी बिहार प्रांत के लोगों द्वारा षष्ठी पर डूबते हुए सूरज को अध्र्य देकर व्रत की शुरुआत की गई थी।बुधवार शाम को एवं गुरुवार को सुबह दोनों ही दिन कुंड में भीड़ का नजारा रहा। व्रत के दूसरे दिन द्वितीय अर्घ्य पर सांस्कृतिक भवन के कुंड में श्रद्धा मेला लगा रहा। छठ पर्व की समाप्ति पूर्व सुबह 4 बजे से ही खूब आतिशबाजियां की गई। व्रतधारी महिला रीता सिंह,प्रेम लता सिंह,मोना रस्तोगी, सुनीता कुशवाह, अनुराधा सिंह,प्रियंका बरनवाल, गायत्री सिंह, रेखा सिंह,पूर्णिमा सिंह,ललिता सिंह, अनिता सिंह, चिंतामणी सिंह, संगीता सिंह, अनन्या सिंह, बबीता एवं पुष्पा शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं ने सूर्योदय के पूर्व कुंड पहुंचकर स्नान कर उगते सूरज की उपासना की व एक दूसरे को छठ पर्व की बधाईयां दी। पूजा की टोकरी में अलग-अलग तरह के फल, गन्ना, नारियल, पूजन सामग्री सहित सूप को सिर पर रखकर परिवार के पुरुष आगे-आगे चल रहे थे। उनके पीछे परिवार की महिलाएं भजन गाते हुए साथ चल रही थी। व्रतधारी महिलाओं ने कुंड में गीले वस्त्र में सूर्योदय होते ही मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा अर्चना के साथ छठ मैय्या और सूर्य देव को द्वितीय अर्घ्य दिया गया। इसके अलावा श्रद्धालु नर-नारी ने मनवांछित फल मिलने पर वे भी विधिवत सूर्यदेव की अराधना कर अध्र्य दिए। यूपी बिहार का पारंपरिक व्यंजन ठेकुवा का भोग सूर्यदेव को लगाया गया। ठेकवा के अलावा सिंघाड़ा, सीताफल, अदरक, हल्दी, नींबू, घाघर, शकरकंद व फल अर्पित किए। दो दिन तक महिलाओं ने निराहार व्रत रख छठ मैय्या को अपनी श्रद्धाभक्ति अर्पित किया। यू.पी बिहार समन्वय समिति द्वारा छठ पर्व पर छट स्थल मे  सहित सदस्यगणों का सहयोग छठ स्थल पर कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष राजकिशोर सिंह,भगवान शर्मा,बालमुकुंद सिंह  किशोरी गुप्ता,वशिष्ट रस्तोगी,कृष्णा सिंह,शंकर यादव,पारसनाथ शर्मा, मोहन गुप्ता, प्रमोद तिवारी, विजयबहादुर, अभय सिंह,संतोष पांडेय, लक्ष्मण शर्मा, चंद्रशेखर पांडे,अशोक शर्मा, सुरेश जायसवाल, संतोष बरनवाल, रामलाल यादव,संजय रस्तोगी रविजायसवाल,अश्वनी कुशवाहा, विजय सिंह,सुदामा शर्मा सहित सदस्यगणों का सहयोग रहा।

सूर्य उपासना एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य देवता को आज नगर के छठ घाट में अर्घ्य अर्पित किया गया।नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी ने छठ पूजा स्थल पहुँचकर सभी छठी व्रतियों और उपस्थित जनों को छठ पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।।इस अवसर पर मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह, छग यूपी बिहार समन्वय समिति के अध्यक्ष राजकिशोर सिंह,सचिव व एल्डरमैन प्रमोद तिवारी,समाजसेवी कृष्णा सिंह,पार्षद स्वप्निल तिवार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हरीश साहू,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार, कांग्रेस नेता रामकुमार शर्मा,ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री सुरेश ठाकुर,अश्विनी, मनोज दुबे,पप्पू पंजवानी, मेवा पटेल,जोगेंद्र ठाकुर,प्रदीप सिंह,सुभाष शर्मा,रामजीत,संजय रस्तोगी, अनिल कोम्बे,युवा कांग्रेस सचिव अभिषेक राव,भीम सिंह सहित नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed