Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

nbcindia24/ वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्ली राजहरा । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा द्वारा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जननेता अमर शहीद स्व श्री नन्दकुमार पटेल जी की जयंती 8 नवम्बर को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई।

सर्वप्रथम नन्दकुमार पटेल जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व तिलक लगाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।उसके पश्चात ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद,जिला सचिव युवराज साहू व के ईश्वर राव, ब्लॉक उपाध्यक्ष जीवन लाल साहू,इंटक जिलाअध्यक्ष भूपेन्द्र दिल्लीवार,एल्डरमेन प्रमोद तिवारी, युवक कांग्रेस विधानसभा हरिश साहू अध्यक्ष ने नन्दकुमार पटेल जी की जीवनी पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह ने किया व आभार प्रदर्शन ब्लॉक प्रवक्ता जेबा कुरैशी ने किया।इस अवसर पर जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड,ब्लॉक उपाध्यक्ष जोगेन्द्र ठाकुर,ब्लॉक महामंत्री सुरेश ठाकुर,प्रदीप बाघ, राधे मंडावी,प्रवीण शर्मा,श्रीनिवास राव कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया,सयुक्त महामंत्री रूबी एंथोनी,जितेंद्र मेश्राम,सचिव फ्रांसिस कोलीन, विलसन मैथ्यू, राकेश बेहरा,पप्पू पंजवानी, हरिश खस,रामू शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे ।

 

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *