Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

Nbcindia24/छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे हैं सदस्यता महा अभियान के तहत बालोद जिला में भी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर जी के नेतृत्व में आज सदस्यता महा अभियान चलाया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रती राम कोसमा ने बताया कि बालोद जिले में 50,000 सदस्यों का लक्ष्य रखा गया है जिसे हम आगामी समय में श्रीमती अनिला भेडिया, श्रीमती संगीता सिन्हा, श्री कुंवर सिंह निषाद, जी के मार्गदर्शन में तय समयावधि में पूर्ण कर लेंगे। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज बालोद में सदस्यता महा अभियान का आरंभ किया गया। प्रथम दिन 125 सदस्य बनाए गए। आज इस सदस्यता महा अभियान में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर के साथ पुरुषोत्तम पटेल, रामजी भाई पटेल, कृष्णा दुबे, विकास चोपड़ा, विपिन दीवान, रतिराम कोसमा, शंभू साहू, चंद्रेश हिरवानी, अनिल यादव, विनोद शर्मा, प्रेमचंद क्षीरसागर, योगेंद्र नाथ योगी ,विल्सन मैथ्यू, फ्रांसिस कॉलिंन,सुनील साथ रहे। आगामी दिनों में सदस्यता अभियान को पूरे जिले भर में सभी ब्लॉक स्तर पर चलाया जाएगा। और लक्ष्य प्राप्त कर, कांग्रेस की रीति नीति के अनुसार कांग्रेस के सदस्यों को देश हित में कार्य करने हेतु प्रेरित किया जावेगा।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *