Breaking
Tue. Apr 21st, 2026

nbcindia24/वीरेन्द्र भारद्वाज /दल्लीराजहरा ।  नगर के वार्ड 24 स्थित साहू सदन में तहसील साहू संघ राजहरा का आवश्यक बैठक श्री तोरणलाल साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ राजहरा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।बैठक में संगठनात्मक एवम सामाजिक गतिविधियों के बारे में चर्चा किया गया।सामाजिक संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिएअध्यक्ष श्री तोरणलाल साहू ने सभी परिक्षेत्र में नियमित रूप से बैठक आयोजित करने हेतु निर्देशित किया व सभी परिक्षेत्र में वरिष्ठ समाज सेवियों का परिक्षेत्र द्वारा सम्मान किया जाएगा। नया सामुदायिक भवन एवम स्थानीय साहू सदन में नव निर्मित अतिरिक्त कमरा निर्माण कार्य का भी बहुत ही जल्द लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा।बैठक में जिला साहू संघ बालोद के गतिविधियों के बारे में भी उपस्थित सदस्यों को जानकारी प्रदान किया गया।आगामी 14 नवम्बर को जिला साहू संघ बालोद द्वारा आयोजित जिला स्तरीय साहू युवक- युवती परिचय सम्मेलन में समाज के विवाह योग्य युवक -युवतियों का अधिक से अधिक पंजीयन करवाने सभी परिक्षेत्रीय अध्यक्षो को निर्देशित किया गया।

बैठक में मोहनलाल साहू प्रमुख सलाहकार, गोविंद साहू उपाध्यक्ष,श्यामलाल साहू संयोजक न्याय प्रकोष्ठ,राधेश्याम साहू सचिव,शीतल साहू ,किशोर साहू, संतराम साहू, रमेश्वर कुमार साहू,गजेंद्र साहू,खूबलाल साहू, किशनलाल साहू, जीवनलाल साहू,मनाराम साहू,श्रीमति अंजू साहू ,सत्यवती साहू, वीणा साहू द्रोपती साहू,चम्पा साहू, रेखा साहू ,रेवती साहू, कुंती साहू,विमला साहू निर्मला साहू, नीरा साहू ,गायत्री साहू,विष्णु साहू, गंगाधर साहू अजितराम साहू,शंकरलाल साहू ,दीपक साहू, राजकिशोर साहू, तोमनलाल साहू ,भोजराम साहू दौलत साहू ,अजीतराम साहू, देवमन साहू,रवि साहू, देवेंद्र साहू,उपस्थित थे।

चििििििििििििििििििििििििििििििििििििििििि

 

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *